{"_id":"62bad69916e26b55434cc847","slug":"share-market-closing-after-the-initial-setbacks-the-market-closed-sensex-closed-at-53-177-and-nifty-at-15850","type":"story","status":"publish","title_hn":"Share Market Closing : शुरुआती झटके के बाद बंद होते-होते संभला बाजार, सेंसेक्स 53,177 और निफ्टी 15,850 पर बंद हुआ","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Share Market Closing : शुरुआती झटके के बाद बंद होते-होते संभला बाजार, सेंसेक्स 53,177 और निफ्टी 15,850 पर बंद हुआ
Tue, 28 Jun 2022 04:05 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Tue, 28 Jun 2022 04:05 PM IST
सार
सेंसेक्स अपनी पिछली क्लोजिंग 53161.26 से 16.17 अंक ऊपर 53177.45 पर बंद हुआ वहीं निफ्टी अपनी कल की क्लोजिंग 15832.05 से 18.15 अंक चढ़कर 15850.20 पर बंद होने में सफल रहा।
विज्ञापन
शेयर बाजार कारोबार
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शेयर बाजार में मंगलवार को भी उठापटक का दौर जारी रहा। ग्लोबल मार्केट में मंदी की खबरों के बीच जब भारतीय बाजार खुले तो सेंसेक्स पहले 700 अंक तो निफ्टी 200 अंकों तक नीचे चला गया। हालांकि बाद में बाजार संभलता नजर आया और सेंसेक्स व निफ्टी 50 हरे निशान में बंद होने में सफल रहे।
विज्ञापन
सेंसेक्स अपनी पिछली क्लोजिंग 53161.26 से 16.17 अंक ऊपर 53177.45 पर बंद हुआ वहीं निफ्टी अपनी कल की क्लोजिंग 15832.05 से 18.15 अंक चढ़कर 15850.20 पर बंद होने में सफल रहा। इससे पहले लगभग-लगभग पूरे दिन दोनों इंडेक्स बाजार में लाल निशान में ही कारोबार करते नजर आए थे। बाजार में आई सुस्ती का कारण बैंकिंग और आईटी शेयरों का टूटना था।
विज्ञापन
मंगलवार को निफ्टी बैंक को छोड़कर निफ्टी के सारे सेक्टोरियल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं। सिर्फ निफ्टी बैंक 168.80 अंकों की गिरावट के साथ 33642.20 पर बंद हुआ है।
विज्ञापन