फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Several Hundred Credit Suisse Bankers To Get Termination Notices: Report

Credit Suisse-UBS Merger: क्रेडिट सुइस के सैकड़ों निवेश बैंकरों को निकाल सकता है यूबीएस, रिपोर्ट में दावा

Sat, 29 Jul 2023 08:34 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 29 Jul 2023 08:34 AM IST
सार

एक साप्ताहिक पत्रिका के अनुसार उसके सूत्रों ने बताया है कि यूबीएस के मुख्य कार्यकारी सर्जियो एर्मोट्टी अपने संचालन में भारी मात्रा में दोहराव को खत्म करने पर तेजी से काम करना चाहते हैं। साप्ताहिक ने कहा, "परिवर्तन शुरू हो रहा है। आने वाले दिनों में कई सौ क्रेडिट सुइस बैंकरों को टर्मिनेशन नोटिस मिलेगा।"

विज्ञापन
Several Hundred Credit Suisse Bankers To Get Termination Notices: Report
यूबीएस-क्रेडिट सुइस - फोटो : Social Media

विस्तार

एक स्विस साप्ताहिक पत्रिका ने शुक्रवार को दावा किया है कि यूबीएस-क्रेडिट सुइस की विलय प्रक्रिया को शुरू करते हुए यूबीएस क्रेडिट सुइस के सैकड़ों निवेश बैंकरों को जल्द ही नौकरी से निकाल सकती है। यूबीएस ने मार्च के सप्ताहांत में जल्दबाजी में 3 अरब फ्रैंक (3.5 अरब डॉलर) के सौदे के साथ अपने प्रतिद्वंद्वी बैंक क्रेडिट सुइस को खरीदने पर सहमति जताई थी, क्योंकि स्विस अधिकारियों को डर था कि कमजोर क्रेडिट सुइस दिवालिया हो जाएगी। अब क्रेडिट सुइस में छंटनियों पर अटकलें लगाई जा रही है।

विज्ञापन


पत्रिका के अनुसार उसके सूत्रों ने बताया है कि यूबीएस के मुख्य कार्यकारी सर्जियो एर्मोट्टी अपने संचालन में भारी मात्रा में दोहराव को खत्म करने पर तेजी से काम करना चाहते हैं। साप्ताहिक ने कहा, "परिवर्तन शुरू हो रहा है। आने वाले दिनों में कई सौ क्रेडिट सुइस बैंकरों को टर्मिनेशन नोटिस मिलेगा।" रिपोर्ट में कहा गया है कि स्विस मीडिया ने दुनिया भर में 30,000 से 35,000 नौकरियों में कटौती का अनुमान लगाया है। पिछले साल के अंत में दोनों बैंकों के पास दुनिया भर में लगभग 120,000 कर्मचारी थे, जिनमें स्विट्जरलैंड में 37,000 शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed