फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   seven out of 10 indians share their personal info to banks for greed

मुनाफे के लिए निजी जानकारियां भी बांट देते हैं भारतीय, बैंक खाते भी सुरक्षित नहीं

Thu, 11 Apr 2019 07:17 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 11 Apr 2019 07:17 PM IST
सार

  • प्रलोभन में निजी जानकारियां साझा करने से नहीं हिचकत लोग
  • 10 में से 7 भारतीय आसानी से साझा करते हैं व्यक्तिगत जानकारियां
  • 93 फीसदी लोग आय, स्थान और जीवनशैली के बारे में दे देते हैं जानकारी
  • लालच में जानकारियां साझा करने में चीन और भारत अग्रणी

विज्ञापन
seven out of 10 indians share their personal info to banks for greed

विस्तार

अधिकांश भारतीय वित्तीय छूट या अन्य सेवाओं के प्रलोभन में बैंकों या बीमा कंपनियों के साथ निजी जानकारियां साझा कर देते हैं। आईटी कंपनी एक्सेंचर की सर्वे रिपोर्ट में कहा गया है कि सूचनाओं की गोपनीयता पर को लेकर व्याप्त व्यापक चिंताओं के बावजूद 10 में से सात लोग कम कीमत के लालच में संवेदनशील जानकारियां साझा करते हैं। खास बात यह है कि इन जानकारियों में आय, निवास स्थान और जीवनशैली से जुड़ी बातें शामिल हैं। 

विज्ञापन


28 देशों के 47,000 लोगों पर किए गए सर्वे में 2,000 भारतीय भी शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि 81 फीसदी भारतीय गोपनीयता को सर्वोपरी मानते हैं और अपनी व्यक्तिगत जानकारियों को लेकर बेहद सतर्क होते हैं।
विज्ञापन


वैश्विक स्तर पर लालच में आकर निजी जानकारियां साझा करने में चीन (67 फीसदी) और भारत (69 फीसदी) अग्रणी पाए गए। हालांकि, यूरोप के लोग इन मामलों में सजग हैं और वे आसानी से ऐसा नहीं करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

seven out of 10 indians share their personal info to banks for greed

प्रीमियम कम कराने को भी साझा करते हैं जानकारी

सर्वे के मुताबिक, इनमें से 93 फीसदी भारतीय जल्दी से ऋण की मंजूरी के लिए संवेदनशील जानकारियां साझा कर देते हैं। वहीं, 91 फीसदी लोग स्थान के आधार पर व्यक्तिगत छूट के लिए यह रुख अख्तियार करते हैं। वहीं, तीन-चौथाई भारतीय कार की बीमा प्रीमियम कम कराने के लिए ड्राइविंग संबंधी अपनी व्यक्तिगत जानकारियां आसानी से साझा कर देते हैं।

69 फीसदी लोग जीवन बीमा के लिए अपने स्वस्थ जीवनशैली की सूचनाएं दे देते हैं। इसके अलावा जिम की सदस्यता राशि में छूट और अपने निवास स्थान के आसपास विशेष सहूलियत आदि के लिए भी लोग ऐसा करते हैं। 

67 फीसदी भारतीयों को पसंद है अपना बैंक

सर्वे में शामिल 67 फीसदी भारतीयों ने कहा कि उन्हें अपना बैंक पसंद हैं, जो वैश्विक औसत 62 फीसदी से थोड़ा अधिक है। 29 फीसदी भारतीय ग्राहक सप्ताह में कम-से-कम एक बार बैंक जाते हैं। वहीं, 76 फीसदी लोग अपने बैंक खातों की जांच के लिए स्मार्टफोन या टैबलेट का इस्तेमाल करते हैं। करीब 66 फीसदी लोग उत्पादों या सेवाओं की जानकारी के लिए बैंकों/बीमा कंपनियों से जुड़ने को अपने उपकरणों का इस्तेमाल करते हैं।

डिजिटल तकनीक की भूमिका को तवज्जो नहीं

एक्सेंचर के प्रबंध निदेशक रिषि अरोरा का कहना है कि बेहतर कीमतों पर अधिक कुशस सेवाएं प्राप्त करने के लिए अधिकतर संख्या में लोग व्यक्तिगत जानकारियां आसानी से साझा कर देते हैं। साथ ही वे देश में वित्तीय सेवाओं के वितरण में डिजिटल प्रौद्योगिकियों की भूमिका को कम आंकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed