फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Services PMI Omicron's impact on indias service sector activities hits 3 month low in Dec

Services PMI: सेवा क्षेत्र की गतिविधियों पर दिखा ओमिक्रॉन का असर, तीन महीने के निचले स्तर पर पहुंचीं

Wed, 05 Jan 2022 12:30 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 05 Jan 2022 12:30 PM IST
सार

Omicron Impact on Indias Service Sector Activities: कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का प्रकोप दुनिया भर में बढ़ता जा रहा है। भारत समेत कई देशों में सरकारें फिर से प्रतिबंध लागू करने की तैयारी कर रही हैं। इसका असर सेवा क्षेत्र की गतिविधियों पर भी पड़ा है और ये दिसंबर में तीन महीने के निचले स्तर तक पहुंच गईं। 
 

विज्ञापन
Services PMI Omicron's impact on indias service sector activities hits 3 month low in Dec
service sector

विस्तार

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का प्रकोप दुनिया भर में बढ़ता जा रहा है। भारत समेत कई देशों में सरकारें फिर से प्रतिबंध लागू करने की तैयारी कर रही हैं। इसका असर सेवा क्षेत्र की गतिविधियों पर भी पड़ा है और ये दिसंबर में तीन महीने के निचले स्तर तक पहुंच गईं। 

विज्ञापन


दिसंबर में 55.5 पर आया आंकड़ा
बुधवार को जारी एक मासिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि भारत के सेवा क्षेत्र की गतिविधि दिसंबर में कम हो गई। सर्वे के मुताबिक, सेवा क्षेत्र में मांग तो बढ़ी लेकिन इसके साथ ही कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट की दहशत और बढ़ती महंगाई के दबाव ने इसे प्रभावित किया। आईएचएस मार्किट द्वारा तैयार किया गया सर्विसेज परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स नवंबर में 58.1 के मुकाबले दिसंबर में घटकर 55.5 पर आ गया। गौरतलब है कि यह आंकड़ा पिछले तीन महीने यानी सितंबर के बाद सबसे कम है। 
विज्ञापन


पीएमआई इंडेक्स को इस तरह समझें
राहत भरी खबर ये है कि ये अभी भी 50 अंक से ऊपर है। गौरतलब है कि परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) की भाषा में, 50 से ऊपर के रहने का मतलब विस्तार होता है, जबकि 50 से नीचे का स्कोर संकुचन को प्रदर्शित करता है। अर्थशास्त्र सहयोगी निदेशक पोलीन्ना डी लीमा ने कहा कि सेवा प्रदाताओं के लिए 2021 एक और कठिन साल था और दिसंबर में विकास थोड़ा कम रहा। फिर भी, नए आंकड़ों ने सर्वे के ट्रेंड की तुलना में बिक्री और व्यावसायिक गतिविधि में मजबूत वृद्धि की ओर इशारा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल सेवा क्षेत्र में सुधार की उम्मीद
डी लीमा ने कहा कि दृष्टिकोण के आस-पास अनिश्चितता और क्षमता पर दबाव की सामान्य कमी के कारण दिसंबर के दौरान रोजगार में नए सिरे से गिरावट आई। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह गिरावट मामूली थी और इस नए साल में सुधार की उम्मीद है, उन्होंने सेवाओं की मांग अनुकूल बनी रहने की संभावना व्यक्त की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed