फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Service Sector PMI : Activity Expands At Strongest Rate In Over 11 Years In June 2022, All Details Here In Hindi

Service Sector PMI : सेवा क्षेत्र की गतिविधियां 11 साल के शीर्ष पर, जून में पीएमआई बढ़कर 59.2 पर पहुंचा

Wed, 06 Jul 2022 06:27 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 06 Jul 2022 06:27 AM IST
सार

अधिक मांग के कारण कुछ कंपनियों ने जून में अतिरिक्त कर्मचारियों को रखा। हालांकि, 94% कंपनियों ने नई भर्तियां नहीं कीं। इससे मई में गिरावट के बाद पिछले महीने रोजगार में मामूली वृद्धि देखने को मिली।

विज्ञापन
Service Sector PMI : Activity Expands At Strongest Rate In Over 11 Years In June 2022, All Details Here In Hindi
service sector

विस्तार

लागत बढ़ने के बावजूद मांग में सुधार से सेवा क्षेत्र की गतिविधियां जून, 2022 में बढ़कर 11 साल के उच्चतम स्तर पहुंच गईं। महामारी के बाद आर्थिक-कारोबारी गतिविधियों में विस्तार से सेवा क्षेत्र को मजबूती मिली है। इससे एसएंडपी ग्लोबल का भारत सेवा पीएमआई कारोबारी गतिविधि सूचकांक जून में 59.2 पहुंच गया, जो अप्रैल, 2011 के बाद सबसे ज्यादा है।

विज्ञापन


इस साल मई में सेवा पीएमआई 58.9 रहा था। एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस की संयुक्त निदेशक पॉलियाना डी लीमा ने कहा, सेवा क्षेत्र में उत्पादन 11वें महीने भी बढ़ा है। जुलाई में भी सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में वृद्धि का अनुमान है।
विज्ञापन


मांग में सबसे तेज सुधार
लीमा ने कहा कि सेवा क्षेत्र की मांग में फरवरी, 2011 के बाद सबसे तेज सुधार देखने को मिला है। बेहतर मांग की वजह से 2022-23 की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून के दौरान सेवा क्षेत्र में शानदार वृद्धि रही। इससे अर्थव्यवस्था में आगे भी तेजी बने रहने के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजगार में मामूली वृद्धि
अधिक मांग के कारण कुछ कंपनियों ने जून में अतिरिक्त कर्मचारियों को रखा। हालांकि, 94% कंपनियों ने नई भर्तियां नहीं कीं। इससे मई में गिरावट के बाद पिछले महीने रोजगार में मामूली वृद्धि देखने को मिली।


ज्यादा शुल्क के बाद भी मिले नए ऑर्डर
पैनल में शामिल सदस्यों ने कहा, महामारी संबंधी पाबंदियां हटाए जाने, क्षमता विस्तार और अर्थव्यवस्था के सकारात्मक संकेतों से सेवा क्षेत्र में सुधार हुआ है। अपनी सेवाओं के लिए ज्यादा शुल्क मांगने के बावजूद कंपनियां नए ऑर्डर पाने में सफल रही हैं। सेवाओं का बिक्री मूल्य जुलाई, 2017 के बाद तेज गति से बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed