{"_id":"65704abd10a13e23bb05dcd3","slug":"sensex-surges-to-settle-at-new-peak-nifty-rises-to-new-record-know-gold-silver-rate-rupee-dollar-status-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Share Market: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी बरकरार; सेंसेक्स उच्चतम स्तर पर बंद, निफ्टी ने भी बनाया नया रिकॉर्ड","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Share Market: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी बरकरार; सेंसेक्स उच्चतम स्तर पर बंद, निफ्टी ने भी बनाया नया रिकॉर्ड
Wed, 06 Dec 2023 03:49 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 06 Dec 2023 03:49 PM IST
विज्ञापन
शेयर मार्केट ऑल टाइम हाई
- फोटो : amarujala.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेयर बाजार में बुधवार को भी तेजी बरकरार रही। बीएसई सेंसेक्स 357.59 अंक की मजबूती के साथ 69,653.73 अंक के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। इसके साथ ही एनएसई निफ्टी ने भी 82.60 अंक चढ़कर 20,937.70 अंक का नया रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन
सेंसेक्स के अधिकतर शेयर हरे निशान पर बंद हुए
विज्ञापन
निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे
विज्ञापन
सेंसेक्स के 20, निफ्टी के 30 शेयर लाभ में
30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 69,744.62 अंक तक चला गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 0.40 फीसदी मजबूत होकर अपने अब तक के उच्चतम स्तर 20,937.70 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 लाभ में, जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में 30 शेयर लाभ में रहे।
इनमें सबसे ज्यादा तेजी रही
सेंसेक्स की कंपनियों में विप्रो में सबसे ज्यादा 3.85 प्रतिशत की तेजी रही। इसके अलावा आईटीसी, एलएंडटी, टीसीएस, टाटा मोटर्स, नेस्ले इंडिया, इन्फोसिस और बजाज फाइनेंस प्रमुख रूप से लाभ में रहीं। नुकसान में रहने वाले शेयरों में एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं।
सोना 400 रुपये लुढ़का, चांदी में भी गिरावट
वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की मांग में आई गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत 400 रुपये की गिरावट के साथ 62,850 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र के अंत में सोने की कीमत 63,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही थी। चांदी की कीमत भी 400 रुपये लुढ़ककर 78,100 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।