{"_id":"668f5c8c1f93b9f7c508e0ec","slug":"sensex-opening-bell-share-market-rises-in-early-trade-stock-market-nifty-news-and-updates-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Opening Bell: बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 245 अंकों का उछाल, निफ्टी 24,400 के पार","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Sensex Opening Bell: बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 245 अंकों का उछाल, निफ्टी 24,400 के पार
Thu, 11 Jul 2024 09:46 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Thu, 11 Jul 2024 09:46 AM IST
सार
शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये ने भी बढ़त हासिल की। फिलहाल दो पैसे की बढ़त के साथ एक डॉलर के मुकाबले रुपया 83.49 के स्तर पर है।
विज्ञापन
सेंसेक्स ओपनिंग बेल
- फोटो : Agency
विस्तार
शेयर बाजार में गुरुवार को सुबह के कारोबार में जबरदस्त बढ़त देखी गई। जहां सेंसेक्स शुरुआत में ही 245 अंकों की बढ़त के साथ 80,170 पर पहुंच गया, तो वहीं निफ्टी में भी 78 अंकों की बढ़त दर्ज की गई है और यह 24,402 पर पहुंच गया।
दूसरी तरफ शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये ने भी बढ़त हासिल की। फिलहाल दो पैसे की बढ़त के साथ एक डॉलर के मुकाबले रुपया 83.49 के स्तर पर है। ॉ
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी तरफ शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये ने भी बढ़त हासिल की। फिलहाल दो पैसे की बढ़त के साथ एक डॉलर के मुकाबले रुपया 83.49 के स्तर पर है। ॉ
विज्ञापन
सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, मारुति, इंफोसिस और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में तेजी आई। पावर ग्रिड, नेस्ले, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर नुकसान में रहे।
विज्ञापन
इसके अलावा वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85.73 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बुधवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 583.96 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।