फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Opening Bell: टेक-बैकिंग शेयरों में गिरावट से बाजार टूटा; सेंसेक्स 1200 अंक फिसला, निफ्टी 24850 से नीचे

Mon, 30 Sep 2024 09:46 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 30 Sep 2024 09:46 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: सुबह करीब 9:50 बजे बं बीएसई सेंसेक्स 706 अंक या 0.83% की गिरावट के साथ 84,865.79 पर कारोबार करता दिखा, जबकि निफ्टी50 206 अंक या 0.79% गिरकर 25,973.15 पर पहुंच गया। 

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बड़ी बिकवाली आई है। सोमवार को दोपहर 2 बजकर 21 मिनट पर सेंसेक्स 1,232.13 (1.43%) अंक फिसलकर 84,323.39 पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 367.86 (1.41%) अंकों की गिरावट के साथ 25,811.10 के स्तर पर पहुंच गया।   

विज्ञापन


इससे पहले, क्षेत्रीय बाजारों के मिले-जुले संकेतों के बीच भारतीय बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स, सेंसेक्स और निफ्टी50 सोमवार को निचले स्तर पर खुले। इंडेक्स हैवीवेट रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, टीसीएस और आईसीआईसीआई बैंक के कारण दबाव में रहे। सुबह करीब 9:50 बजे बीएसई सेंसेक्स 706 अंक या 0.83% की गिरावट के साथ 84,865.79 पर कारोबार करता दिखा, जबकि निफ्टी50 206 अंक या 0.79% गिरकर 25,973.15 पर पहुंच गया।
विज्ञापन


विदेशी फंडों की निकासी और एशियाई बाजारों में कमजोरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क सूचकांकों में गिरावट आई। जापान का निक्केई सूचकांक करीब 5 प्रतिशत गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे अग्रणी शेयरों में गिरावट से भी बाजार प्रभावित हुआ।सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट सबसे ज्यादा पिछड़ने वाले शेयर रहे।

टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, एनटीपीसी, टाइटन, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एशियन पेंट्स के शेयरों में लाभ रहा। एशियाई बाजारों में सियोल और टोक्यो में गिरावट देखी गई, जबकि शंघाई और हांगकांग में सकारात्मक कारोबार हुआ। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मिश्रित रुख के साथ बंद हुए।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,209.10 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी.के. विजयकुमार ने कहा, "चीनी अधिकारियों द्वारा घोषित मौद्रिक और राजकोषीय प्रोत्साहन के जवाब में चीनी अर्थव्यवस्था में पुनरुद्धार की उम्मीदों से यह उछाल आया है।"

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.71 प्रतिशत बढ़कर 72.49 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शुक्रवार को बीएसई का बेंचमार्क सेंसेक्स 264.27 अंक या 0.31 प्रतिशत गिरकर 85,571.85 पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 142.13 अंक या 0.16 प्रतिशत चढ़कर 85,978.25 के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।


निफ्टी 37.10 अंक या 0.14 प्रतिशत गिरकर 26,178.95 अंक पर आ गया था, जबकि सत्र के दौरान यह 61.3 अंक या 0.23 प्रतिशत बढ़कर 26,277.35 अंक के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed