{"_id":"66b5984ac9eec7124c0b889c","slug":"sensex-opening-bell-share-market-opening-sensex-nifty-share-market-news-and-updates-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में मजबूत बढ़त; सेंसेक्स 900 अंक चढ़ा, निफ्टी 24350 के पार","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में मजबूत बढ़त; सेंसेक्स 900 अंक चढ़ा, निफ्टी 24350 के पार
Fri, 09 Aug 2024 09:47 AM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 09 Aug 2024 09:47 AM IST
सार
Sensex Opening Bell: सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में तेजी रही और टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इन्फोसिस और टीसीएस में 2.5 प्रतिशत तक की तेजी दिखी।
विज्ञापन
शेयर मार्केट
- फोटो : Agency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बाद घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को शानदार बढ़त दिखी। सेंसेक्स शुक्रवार को 1,000 अंकों से अधिक की बढ़त के साथ खुला जबकि निफ्टी 24,350 के स्तर से ऊपर पहुंच गया।
विज्ञापन
अमेरिकी श्रम बाजार के आंकड़ों ने दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में मंदी की चिंताओं को कम कर दिया। इसके बाद वैश्विक स्तर पर सभी सेक्टरों में खरीदारी देखने को मिली। इस बीच, बीएसई पर सभी सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4.4 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 450.15 लाख करोड़ रुपये हो गया।
विज्ञापन
सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में तेजी रही और टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इन्फोसिस और टीसीएस में 2.5 प्रतिशत तक की तेजी रही।
विज्ञापन
गुरुवार की गिरावट के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,098.02 अंकों की मजबूती के साथ 79,984.24 पर पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 270.35 अंक मजबूत होकर 24,387.35 पर कारोबार करता दिखा।
एशियाई बाजारों में टोक्यो, सियोल, शंघाई और हॉन्ग-कॉन्ग में तेज बढ़त दिखी। गुरुवार को अमेरिकी बाजार भी अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटेजिस्ट वीके विजयकुमार के अनुसार अमेरिकी बाजार में तेजी लौटने से यह संकेत मिलता है कि मंदी का भय थोड़ा कम हुआ है। अमेरिकी श्रम बाजार के आंकड़े आशंकाओं के विपरीत बेहतर रहे हैं। जिससे बाजार में मंदी का डर थोड़ा कम हुआ है।
एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने गुरुवार को 2,626 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.14% मजबूत होकर 79.27 प्रति बैरल पर पहुंच गया।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन