फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Market: बजट में हुए एलान के बाद बाजार में सुस्ती, सेंसेक्स 73 अंक फिसला, निफ्टी 24,500 के नीचे

Tue, 23 Jul 2024 03:41 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 23 Jul 2024 03:41 PM IST
सार

Sensex on Budget Day: सुबह 9 बजकर 36 मिनट पर सेंसेक्स 28.52 (0.03%) अंकों की बढ़त के साथ 80,555.17 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी में 17.41 (0.07%) अंकों की मजबूती के साथ 24,526.65 के स्तर पर कारोबार होता दिखा। हालांकि, बजट पेश होते ही शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई। 

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय बजट से पहले घरेलू शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे लोकसभा में बजट पेश किया। बजट से पहले घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स सकारात्मक ढंग से कारोबार करते दिखे। सुबह नौ बजकर 36 मिनट पर सेंसेक्स 28.52 (0.03%) अंकों की बढ़त के साथ 80,555.17 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी में 17.41 (0.07%) अंकों की मजबूती के साथ 24,526.65 के स्तर पर कारोबार होता दिखा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 200 अंकों की बढ़त दिखी जबकि निफ्टी 22550 के पार पहुंच गया पर ऊपरी स्तरों से बाजार में बिकवाली दिखी।

विज्ञापन


वित्त मंत्री के बजट भाषण के बाद कारोबार में सेंसेक्स 1000 अंक लुढ़का, जबकि निफ्टी 24,150 अंक से नीचे रहा। हालांकि, थोड़ी देर बाद ही सेंसेक्स 1000 अंक टूटकर संभल गया और 400 अंक पर पहुंचा। वहीं निफ्टी 24,400 अंक से नीचे रहा। दोपहर करीब दो बजे सेंसेक्स में 700 अंक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं निफ्टी 24,350 अंक से नीचे रहा। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


भाषण शुरू होते ही बाजार लाल निशान में फिसला
वित्त मंत्री के बजट भाषण के शुरू होने साथ ही बाजार लाल निशान में फिसले। उनका बजट भाषण इस समय भी जारी है। बजट भाषण शुरू होते है बाजार में फिसलन शुरू हो गई। फिलहाल, बीएसई का सेंसेक्स 127 अंक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी में 53 अंकों की गिरावट नजर आई। वहीं बैंक निफ्टी में करीब 90 अंकों की कमजोरी देखने को मिली।


कृषि से जुड़े स्टॉक में उछाल
कृषि क्षेत्र को 1.52 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए जाने की घोषणा के बाद कृषि से जुड़े स्टॉकों में 10 फीसदी उछाल देखा। वहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा झींगा पालन की योजना की घोषणा के बाद एपेक्स फ्रोजन फूड्स, अवंती फीड्स, वॉटरबेस शेयर में आठ फीसदी तक उछाल आया। 


बजट के दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल



निफ्टी के सबसे मजबूत और सबसे कमजोर शेयर



मामूली बढ़त के साथ मार्केट हुआ बंद

बजट के दिन 23 जुलाई को उतार-चढ़ाव भरे सत्र में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। एलटीसीजी, एसटीसीजी वृद्धि ने सेंसेक्स, निफ्टी को नीचे खींचा। मगर रियल्टी, एफएमसीजी, आईटी स्टॉक्स चमके। निफ्टी पर टाइटन कंपनी, टाटा कंज्यूमर, आईटीसी, एचयूएल और अदानी पोर्ट्स टॉप गेनर्स स्टॉक्स लिस्ट में शामिल रहे। जबकि एलएंडटी, ओएनजीसी, हिंडाल्को, श्रीराम फाइनेंस और बजाज फाइनेंस के शेयर टॉप लूजर्स स्टॉक्स लिस्ट में शामिल रहे। सेक्टोरल इंडेक्स में ऑटो, एफएमसीजी, हेल्थकेयर और आईटी इंडेक्स 0.5-2 फीसदी ऊपर चढ़कर कारोबार करते रहे। लेकिन बैंक, कैपिटल गुड्स, मेटल, तेल और गैस और रियलिटी इंडेक्सेस 0.5-2 फीसदी नीचे गिरकर कारोबार करते नजर आए। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी गिरा। जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट नोट पर बंद हुआ
 

Sensex: बजट के बाद पटरी पर लौटा सेंसेक्स, 400 अंक पर पहुंचा, निफ्टी 24,400 अंक से नीचे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed