फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Opening Bell: उतार-चढ़ाव के बीच पहली बार 79000 के पार सेंसेक्स, निफ्टी ने भी 24000 की दहलीज पार की

Thu, 27 Jun 2024 11:05 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 27 Jun 2024 11:05 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में गिरावट दिख रही है। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 अंकों से अधिक टूट गया। दूसरी ओर, निफ्टी भी कमजोर होकर 23850 से फिसल गया।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट - फोटो : amarujala.com

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार होता दिख रहा है। इस दौरान शुरुआती कमजोरी से निपटने के बाद बाजार नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। हालांकि ऊपरी स्तरों में बाजार में फिर बिकवाली आ गई। गुरुवार को पहली बार सेंसेक्स 79000 के पार पहुंचने में सफल रहा। वहीं निफ्टी भी पहली बार 24000 के करीब पहुंच गया। कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स अपने नए उच्चतम स्तर 79033.91 पर पहुंच गया। इस दौरान निफ्टी भी अपने सर्वोच्च स्तर 23,974.70 तक जाने में सफल रहा।

विज्ञापन

गुरुवार के कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में गिरावट दिखी। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 अंकों से अधिक टूट गया। दूसरी ओर, निफ्टी भी कमजोर होकर 23850 से फिसल गया। इस दौरान टेक सेक्टर के शेयरों पर दबाव दिखा। वहीं, इंडिया सीमेंट के शेयर 11% तक चढ़ गए। सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर सेंसेक्स 69.58 (0.08%) अंकों की गिरावट के साथ 78,653.62 पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 48.40 (0.20%) अंक फिसल कर 23,846.75 पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed