{"_id":"6678efe102499ac2f0092cd7","slug":"sensex-opening-bell-share-market-opening-sensex-nifty-share-market-news-and-updates-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत; सेंसेक्स 400 अंक फिसला, निफ्टी 23400 के नीचे पहुंचा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत; सेंसेक्स 400 अंक फिसला, निफ्टी 23400 के नीचे पहुंचा
Mon, 24 Jun 2024 09:39 AM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 24 Jun 2024 09:39 AM IST
सार
Sensex Opening Bell: सोमवार को सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार के दौरान 400 अंकों की गिरावट दिखी। वहीं निफ्टी 23400 के नीचे पहुंच गया। सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर सेंसेक्स 316.10 (0.40%) अंक फिसलकर 76,903.35 पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 110.85 (-0.47%) अंकों की गिरावट के साथ 23,390.25 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।
विज्ञापन
शेयर मार्केट
- फोटो : Agency
विस्तार
घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन कमजोर शुरुआत हुई। सोमवार को सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार के दौरान 400 अंकों की गिरावट दिखी। वहीं निफ्टी 23400 के नीचे पहुंच गया। सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर सेंसेक्स 316.10 (0.40%) अंक फिसलकर 76,903.35 पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 110.85 (-0.47%) अंकों की गिरावट के साथ 23,390.25 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। इस दौरान डेल्टा कॉर्प के शेयरों में 7% की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, सुजलॉन के शेयर 4% तक मजबूत हो गए। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 12 पैसे मजबूत होकर 83.45 रुपये के लेवल पर पहुंच गया।
विज्ञापन
सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
विज्ञापन
निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे
विज्ञापन