फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत; सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 22300 पर

Thu, 16 May 2024 09:24 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 16 May 2024 09:24 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: सुबह 9 बजकर 31 मिनट पर सेंसेक्स 335.80 (0.46%) अंकों की बढ़त के साथ 73,262.53 पर जबकि निफ्टी 90.75 (0.41%) अंक चढ़कर 22,291.30 पर कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट - फोटो : Agency

विस्तार

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार में बढ़त दिख रही है। सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर कारोबार करते दिख रहे हैं। सुबह 9 बजकर 31 मिनट पर सेंसेक्स 335.80 (0.46%) अंकों की बढ़त के साथ 73,262.53 पर जबकि निफ्टी 90.75 (0.41%) अंक चढ़कर 22,291.30 पर कारोबार करता दिखा। टीटागढ़ रेल सिस्टम्स के शेयरों में 7% जबकि आधार हाउसिंग के शेयरों में 6% की बढ़त दिख रही है।

विज्ञापन


घरेलू बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र के दौरान खरीदारी दिखी। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 409.72 अंक बढ़कर 73,396.75 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 129.45 अंक की बढ़त के साथ 22,330 अंक पर रहा।
विज्ञापन


सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से भारती एयरटेल, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारुति, टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड और लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों को नुकसान हुआ। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे।

अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83.08 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।


शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बुधवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 2,832.83 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed