फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी; सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 21700 के पार

Fri, 09 Feb 2024 10:35 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 09 Feb 2024 10:35 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, विप्रो, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टेक महिंद्रा के शेयर में सबसे अधिक तेजी आई। भारती एयरटेल, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों को नुकसान हुआ।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : pixabay

विस्तार

घरेलू बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव दिखा। सपाट शुरुआत के बाद बाजार में तेजी आई पर फिर बिकवाली शुरू हो गई। सपाट शुरुआत के बाद 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 122.61 अंक चढ़कर 71,551.04 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी 45.45 अंक बढ़कर 21,763.40 अंक पर रहा। सुबह 10 बजकर 12 मिनट पर सेंसेक्स 99.81 (0.13%) अंकों की बढ़त के साथ 71,530.12 के स्तर पर जबकि निफ्टी 14.35 (0.07%) अंकों की बढ़त के साथ 21,732.30 के लेवल पर कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन


सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, विप्रो, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टेक महिंद्रा के शेयर में सबसे अधिक तेजी आई। भारती एयरटेल, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों को नुकसान हुआ।

विज्ञापन

जापान और चीन के बाजार में दिखी हरियाली

अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार गुरुवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 4,933.78 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय रिजर्व बैंक के मौद्रिक नीति निर्णय के बाद ब्याज दरों में कटौती के समय के बारे में अनिश्चितता के बीच गुरुवार को बीएसई बेंचमार्क 723.57 अंक या 1 प्रतिशत गिरकर 71,428.43 पर बंद हुआ। निफ्टी 212.55 अंक या 0.97 प्रतिशत के नुकसान से 21,717.95 अंक पर आ गया। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.09 प्रतिशत बढ़कर 81.70 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

यस बैंक के शेयर 9% तक उछले

यस बैंक लिमिटेड के शेयर शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान 9 प्रतिशत तक चढ़ गए क्योंकि बैंक ने उन रिपोर्टों का खंडन किया है कि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ब्लॉक सौदों के माध्यम से निजी ऋणदाता में 5,000-7,000 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रहा था। हालांकि ऊपरी स्तरों से शेयर में बिकवाली दिखी। बैंक ने गुरुवार को स्टॉक एक्सचेंजों को बताया था कि यह खबर काल्पनिक लगती है। यस बैंक के शेयरों में लगातार चौथे दिन हरे निशान पर कारोबार होता दिख रहा है। फिलहाल बैंक के शेयर 3.50% की बढ़त के साथ 31.05 रुपये के भाव पर करोबार करते दिख रहे हैं। शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान शेयर 32.85 रुपये के उच्चतम स्तर तक पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed