{"_id":"6486965bb0334c22e90a4413","slug":"sensex-opening-bell-share-market-opening-sensex-nifty-nifty50-news-and-updates-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Opening Bell: बाजार में लौटी हरियाली, सेंसेक्स 116 अंक चढ़ा, निफ्टी 18600 के पार पहुंचा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Sensex Opening Bell: बाजार में लौटी हरियाली, सेंसेक्स 116 अंक चढ़ा, निफ्टी 18600 के पार पहुंचा
Mon, 12 Jun 2023 10:03 AM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 12 Jun 2023 10:03 AM IST
सार
Sensex Opening Bell: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन फिलहाल सेंसेक्स 60.16 (0.10%) अंकों की बढ़त के साथ 62,685.79 के लेवल पर है जबकि निफ्टी 35.55 (0.19%) अंक चढ़कर 18,598.95 पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई है। वैश्विक बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के बाद सेंसेक्स और निफ्टी मजबूती के साथ कारोबार करते दिख रहे हैं। शुरुआती कारोबार में सेसेक्स 116 अंकों की बढ़त के साथ 62700 के ऊपर कारोबार करता दिखा। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 18600 के पार पहुंचकर कारोबार कर रहा है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन फिलहाल सेंसेक्स 60.16 (0.10%) अंकों की बढ़त के साथ 62,685.79 के लेवल पर है जबकि निफ्टी 35.55 (0.19%) अंक चढ़कर 18,598.95 पर कारोबार कर रहा है। सोमवार को रुपया सपाट ढंग से 82.4400 रुपये के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी सेशन में यह 82.4625 अंकों के लेवल पर बंद हुआ था। सोमवार को बाजार के शुरुआती कारोबार में ऑटो और आईटी सेक्टर के शेयरों में खरीदारी दिख रही है।
विज्ञापन
सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
विज्ञापन
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार खुलने के बाद निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स
विज्ञापन