Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में पॉजिटिव शुरुआत, सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 19450 के पार पहुंचा
Sensex Opening Bell: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 283.23 (0.43%) अंकों की बढ़त के साथ 65,523.91 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 93.45 (0.48%) अंक उछलकर 19,475.10 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। पहली बार मुनाफे में आने के बाद जोमैटो के शेयर सात प्रतिशत तक उछले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में पॉजिटिव शुरुआत हुई है। शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख इंडेक्स हरे निशान पर खुले हैं। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 283.23 (0.43%) अंकों की बढ़त के साथ 65,523.91 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 93.45 (0.48%) अंक उछलकर 19,475.10 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। पहली बार मुनाफे में आने के बाद जोमैटो के शेयर सात प्रतिशत तक उछले हैं। आयशर मोटर्स के शेयरों में 2% का उछाल है। शुरुआती कारोबार में निफ्टी के ज्यादातर सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। ऑटो, बैंक, वित्तीय सेवाओं, एफएमसीजी, आईटी, और मेटल सेक्टर के शेयरों में खरीदारी दिख रही है। निफ्टी फार्मा और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स में एक प्रतिशत से अधिक की तेजी है।