{"_id":"634e24323fccab1b8a583fc6","slug":"sensex-opening-bell-sensex-opens-with-a-jump-nifty-is-also-trading-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में ‘मंगल’, सेंसेक्स 550 अंक उछला, निफ्टी 17450 के पार","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में ‘मंगल’, सेंसेक्स 550 अंक उछला, निफ्टी 17450 के पार
Tue, 18 Oct 2022 01:23 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Tue, 18 Oct 2022 01:23 PM IST
सार
Sensex Opening Bell: ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेत के बीच मंगलवार को बाजार के शुरुआती सेशन में बैंक, ऑटो, मेटल और आईटी सेक्टर के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। सबसे अधिक 1.03 प्रतिशत की बढ़त ऑटो इंडेक्स में दिखी।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : pixabay
विस्तार
हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को घरेलू बाजार मजबूती के साथ खुले। इस दौरान सेंसेक्स में 550 अंकों तक की बढ़त दिखी। निफ्टी भी 17450 के लेवल पर पर कर कारोबार करता दिखा। फिलहाल सेंसेक्स 575.76 अंकों की बढ़त के साथ 58,986.74 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 166.45 अंकों की बढ़त के साथ 17,478.25 अंकों पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया
ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेत के बीच मंगलवार को बाजार के शुरुआती सेशन में बैंक, ऑटो, मेटल और आईटी सेक्टर के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। सबसे अधिक 1.03 प्रतिशत की बढ़त ऑटो इंडेक्स में दिखी। भारती एयरटेल और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप गेनर हैं। डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती आई है। रुपया 24 पैसे की मजबूती के साथ 82.12 प्रति डॉलर के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
