फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Opening Bell: Greenery returns in Indian market, Sensex jumps 400 points, Nifty crosses 17400

Sensex Opening Bell: सेंसेक्स 1100 अंक उछला, निफ्टी 17600 के पार, सभी सेक्टर हरे निशान पर

Tue, 30 Aug 2022 01:17 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 30 Aug 2022 01:17 PM IST
सार

Sensex Opening Bell: सेंसेक्स 58,259.85 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंकों से अधिक की बढ़त आई। निफ्टी फिलहाल 17,438.70 अंकों पर ट्रेड कर रहा है।  

विज्ञापन
Sensex Opening Bell: Greenery returns in Indian market, Sensex jumps 400 points, Nifty crosses 17400
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार ने अपने पिछले दिन के नुकसान को कवर कर लिया है। सेंसेक्स और निफ्टी दिन के उच्च स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। इस दौरान सेंसेक्स में लगभग 1100 अंकों की बढ़त दिख रही है। सेंसेक्स दिन के 01.06 बजे 59,075 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी 300 अंकों से अधिक मजबूत होकर 17,632 अंकों पर ट्रेड कर रहा है। बाजार के सभी सेक्टर हरे निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन


बीएसई पर सभी सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण सोमवार को 274.56 लाख करोड़ रुपये से 3.66 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 278.23 लाख करोड़ रुपये हो गया।

इससे पहले हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय बाजार मजबूत होकर खुले। मंगलवार को सेंसेक्स में लगभग 400 अंकों की बढ़त दिखी। सेंसेक्स 58,259.85 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंकों से अधिक की बढ़त आई। निफ्टी फिलहाल 17,438.70 अंकों पर ट्रेड कर रहा है।  

विज्ञापन

इससे पहले अमेरिकी बाजार लगातार दूसरे दिन फिसले। सोमवार को डाऊ जोंस 184 अंक गिरकर 32,099 अंत को नैस्डेक 124 अंक फिसल कर 12,018 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। बता दें कि फेडरल रिजर्व की ओर महंगाई को नियंत्रित करने के लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने के बयान के बाद से बाजार में जबरदस्त बिकवाली देखने को मिल रही है। भारतीय बाजार पर भी इसका असर दिख रहा है। सोमवार को सेंसेक्स भी 861 अंक फिसल कर बंद हुआ था। निफ्टी में 246 अंकोंं की गिरावट दर्ज की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed