फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Opening Bell: Domestic stock market opened on green mark, Sensex rose 300 points, Nifty crossed 18100

Sensex Opening Bell: एक हफ्ते से बाजार में जारी तेजी बरकरार, सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 18100 के पार

Tue, 01 Nov 2022 10:06 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 01 Nov 2022 10:06 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: सेंसेक्स 290 अंकों की मजबूती के साथ 61,037 अंकों पर तो निफ्टी 92.35 अंकों की बढ़त के साथ 18104 अंकों पर कारोबार कर रहा है। बाजार में बीते एक हफ्ते से जारी तेजी मंगलवार के दिन भी बैंक निफ्टी के सपोर्ट के कारण बरकरार है।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell: Domestic stock market opened on green mark, Sensex rose 300 points, Nifty crossed 18100
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को भी हरे निशान पर खुले हैं। फिलहाल सेंसेक्स 290 अंकों की मजबूत के साथ 61,037 अंकों पर तो निफ्टी 92.35 अंकों की बढ़त के साथ 18104 अंकों पर कारोबार कर रहा है। बाजार में बीते एक हफ्ते से जारी तेजी मंगलवार के दिन भी बैंक निफ्टी के सपोर्ट के कारण बरकरार है। 

विज्ञापन


कहां हुई मंगलवार को बाजार में ओपनिंग? 

मंगलवार को 30 शेयरों वाला बीएसई इंडेक्स 318.99 अंकों की बढ़त के साथ 61,065.58 अंकों पर खुला है। जबकि 50 शेयरों वाला निफ्टी इंडेक्स 118.50 अंकों की बढ़त के साथ 18130.70 अंकों पर खुला। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 0.53 फीसदी जबकि निफ्टी में 0.66 फीसदी की बढ़त दिखी है। बता देंकि बैंक निफ्टी की मजबूती के कारण बाजार को सहारा मिला है।
विज्ञापन


अमेरिका में फेड की बैठक शुरू

वैश्विक बाजारों पॉजिटव संकेत के साथ भारतीय बाजार में मंगलवार को मजबूती बने रहने की संभावना है। फेडरल रिजर्व की अहम बैठक शुरू हो चुकी है। जिसके बाद दो नवंबर को ब्याज दरों की घोषणा की जाएगी।  भारतीय बाजार में मंगलवार के दिन एफआईआई का रुख पॉजिटिव लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं बाजार के जानकार?

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटेजिस्ट डॉ. वीके विजयकुमार के मुताबिक बाजार में एक दिलचस्प बात यह दिख रही है कि एफआईआई और डीआईआई ने अपनी भूमिका बदल दी है। हाल के दिनों में एफआईआई खरीदार बन गए हैं और डीआईआई विक्रेता बन गए हैं। कल एफआईआई में 4178 करोड़ रुपये की खरीदारी का आंकड़ा हाल के महीनों में उनकी सबसे बड़ी खरीदारी है। एफआईआई द्वारा इस भूमिका को उलटने का निहितार्थ यह है कि इसने एचडीएफसी ट्विन्स जैसे शेयरों में शॉर्ट कवरिंग शुरू कर दी है जहां एफआईआई प्रमुख धारक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed