फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex-nifty ends in green on tuesday fmcg sector rallies

Sensex Closing Bell: लगातार छठे दिन हरे निशान पर बाजार बंद, FMCG शेयरों के बूते सेंसेक्स 177 अंक चढ़ा

Tue, 29 Nov 2022 05:55 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 29 Nov 2022 05:55 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: बाजार की मजबूती एफएमसीजी सेक्टर का अहम योगदान रहा। वहीं पीएसयू बैंक के शेयरों में हल्की नरमी  दिखी।

विज्ञापन
Sensex-nifty ends in green on tuesday fmcg sector rallies
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हफ्ते के दूसरे कोरोबारी दिन भी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। मंगलवार को सेंसेक्स 177.04 अंकों (0.28%) की बढ़त के साथ 62,681.84 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 55.30 अंकों (0.30%) की बढ़त के साथ 18,618.05 अंकों पर बंद हुआ। बाजार की मजबूती एफएमसीजी सेक्टर का अहम योगदान रहा। वहीं पीएसयू बैंक के शेयरों में हल्की नरमी दिखी।

विज्ञापन


डॉलर के मुकाबले तीन पैसे टूटकर बंद हुआ रुपया 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे गिरकर 81.71 (अस्थायी) पर बंद हुआ। हालांकि, विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा है कि घरेलू इक्विटी में मजबूती के रुख और विदेशों में कमजोर अमेरिकी मुद्रा ने स्थानीय इकाई में नुकसान को बहुत हद तक सीमित कर दिया है।
विज्ञापन


डॉलर के मुकाबले तीन पैसे टूटकर बंद हुआ रुपया
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में स्थानीय इकाई 81.58 पर मजबूती के साथ खुली। लेकिन बाद में लाल निशान पर लौट गई।  सत्र के दौरान यह डॉलर के मुकाबले 81.57 रुपये के दिन के उच्च और 81.74 के निचले स्तर पर पहुंची। घरेलू मुद्रा आखिरकार 81.71 रुपये के लेवल पर बंद हुई। रुपये में 81.68 रुपये के पिछले दिन के बंद के मुकाबले 3 पैसे की गिरावट दर्ज की गई। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.33 प्रतिशत गिरकर 106.33 अंक पर आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed