Sensex Closing Bell: दिन के ऊपरी स्तरों से बाजार में बिकवाली; 440 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी 21853 के पार
Sensex Closing Bell: अंतरिम बजट पेश होने के एक दिन बाद निफ्टी 429.35 अंक उछलकर अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 22,126.80 अंक पर पहुंच गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 1,444.1 अंक चढ़कर 73,089.40 अंक पर पहुंचा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हफ्ते के आखिरी कारेाबारी दिन शेयर बाजार में बंपर उछाल के बाद बिकवाली दिखी। इस दौरान सेंसेक्स ऊपरी स्तरों से करीब 1000 अंक टूटकर 440.33 (0.61%) की बढ़त के साथ 72,085.63 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 156.35 (0.72%) अंकों की मजबूती के साथ 21,853.80 के लेवल पर बंद हुआ। इससे पहले भारतीय शेयर बाजार के लिए शुक्रवार का दिन शानदार साबित हुआ। बजट के अगले दिन शेयर बाजार हरे निशान पर खुले और सेंसेक्स व निफ्टी ने मजबूती हासिल की। शुक्रवार के कारोबार के दौरान निफ्टी अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर सेंसेक्स भी 73,427.59 के सर्वकालिक शिखर के करीब पहुंच गया।