फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Today Sensex Nifty Nifty50 Business News and Updates

Sensex Closing Bell: बाजार को नहीं भाया मंथली एक्सपायरी का दिन; सेंसेक्स 255 अंक टूटा, निफ्टी 19300 से नीचे

Thu, 31 Aug 2023 06:21 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 31 Aug 2023 06:21 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स 255.84 अंक या 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64,831.41 पर और निफ्टी 93.70 अंक या 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,253.80 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Today Sensex Nifty Nifty50 Business News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : amarujala.com

विस्तार

मंथली एक्सपायरी के दिन बाजार में एक बार फिर अंतिम घंटे की मुनाफावसूली देखी गई। इस बीच शेयर बाजार ने इंट्रा-डे की सभी बढ़त को तो गंवा ही दिया और अगस्त महीने के एफएंडओ एक्पायरी के बीच अस्थिर सत्र में अपनी तीन दिवसीय बढ़त से भी हाथ धो बैठा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 255.84 अंक या 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64,831.41 पर और निफ्टी 93.70 अंक या 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,253.80 पर बंद हुआ।

विज्ञापन

गुरुवार के कारोबारी सेशन के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन


इससे पहले सकारात्मक वैश्विक संकेतों के दम पर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई और शुरुआती घंटों में बढ़त जारी रही लेकिन दिन के सेशन में बिकवाली के कारण बाजार कमजोर हो गया और दिन के निचले स्तर के करीब बंद हुआ। अगस्त सीरीज में निफ्टी 50 इंडेक्स में 2 फीसदी की गिरावट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे


एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन के अनुसार मानसून में 9 प्रतिशत की कमी के कारण बाजार चिंता में दिखा बेंचमार्क सूचकांक आज गिरावट के साथ बंद हुए। बता दें कि कई राज्यों में इस महीने सामान्य से कम बारिश हुई है। हालांकि, हमने उतार-चढ़ाव वाले दिन सभी क्षेत्रों में बहुत सारी स्टॉक आधारित गतिविधि देखी। गुरुवार के कारोबारी सत्र के दौरान स्मॉल-कैप इंडेक्स बढ़िया एक्शन दिखा और यह दिन के अंत में हरे रंग में बंद होने में कामयाब कामयाब रहा।

अदाणी समूह के शेयरों में दिखी बिकवाली

खोजी रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म ओसीसीआरपी की एक रिपोर्ट में अदाणी समूह में अपारदर्शी निवेश से जुड़ा दावा किए जाने के बाद समूह के शेयरों में गुरुवार को बिकवाली दिखी। गौतम अदाणी के नेतृत्व वाले समूह की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर गुरुवार को 88.10 (3.51%) रुपये की गिरावट के साथ 2,425 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ।

सोना 150 रुपये उछला, चांदी स्थिर

मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 150 रुपये की तेजी के साथ 60,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी 77,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। वैश्विक बाजारों में सोना तेजी के साथ 1,945 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी गिरावट के साथ 24.53 डॉलर प्रति औंस रह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed