फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

द बोनस मार्केट अपडेट: शेयर बाजार में लौटी रौनक, गिरावट के बाद सेंसेक्स 414 अंक उछला; आईटी शेयर चमके

Fri, 16 Oct 2026 03:49 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 16 Oct 2026 03:49 PM IST
सार

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक निचले स्तरों से रिकवरी करने में सफल रहे। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 414 अंक और निफ्टी 148 अंक ऊपर बंद हुए। टेक महिंद्रा के नतीजों से आईटी शेयरों में उछाल आया। वैश्विक बाजारों में भी तेजी दिखी। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार दूसरे कारोबारी दिन तेजी दर्ज की गई। आईटी शेयरों में जोरदार खरीदारी और मजबूत वैश्विक रुझानों के दम पर बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। यह तेजी गुरुवार की तेज उछाल के बाद आई है, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

विज्ञापन


तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 413.66 अंक या 0.56 फीसदी चढ़कर 74,729.27 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह 463.17 अंक या 0.62 फीसदी उछलकर 74,778.78 के स्तर तक गया था। पचास शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 148.80 अंक या 0.65 फीसदी बढ़कर 23,146.15 पर समाप्त हुआ।

विज्ञापन

बाजार में तेजी के क्या रहे कारण?

आईटी शेयरों में लगातार खरीदारी ने भारतीय इक्विटी बाजार की रिकवरी को बढ़ाया। मजबूत तिमाही नतीजों और प्रबंधन की आशावादी टिप्पणियों ने सेक्टर के आय परिदृश्य में विश्वास मजबूत किया। टेक महिंद्रा का समेकित शुद्ध लाभ जुलाई-सितंबर तिमाही में 32.74 फीसदी बढ़कर 1,585.6 करोड़ रुपये हो गया। वॉल्यूम वृद्धि, लागत बचत और रुपये के कमजोर होने से परिचालन लाभ में वृद्धि हुई। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और एचसीएलटेक भी प्रमुख लाभ पाने वाले शेयरों में शामिल रहे। कच्चे तेल की नरम कीमतें और रुपये का मजबूत होना भी बाजार की धारणा के लिए सहायक रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेबी ने क्या बदले नियम?

बाजार नियामक सेबी ने गुरुवार को क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (सीएएस) के ढांचे को संशोधित किया। इसमें ट्रेडिंग समय और स्टॉक व इंडेक्स डेरिवेटिव अनुबंधों की निपटान कीमतों के निर्धारण की कार्यप्रणाली में बदलाव किए गए हैं। संशोधित ढांचे के तहत, 10 मिनट का क्लोजिंग ऑक्शन सेशन सभी कारोबारी दिनों पर 3:30 बजे से 3:40 बजे तक संचालित होगा। इंडेक्स और स्टॉक डेरिवेटिव में ट्रेडिंग 3:45 बजे तक जारी रहेगी, जिसमें समाप्त हो रहे इंडेक्स डेरिवेटिव अनुबंधों के लिए कुछ अपवाद होंगे। समाप्त हो रहे डेरिवेटिव अनुबंधों का निपटान अब निरंतर ट्रेडिंग के अंतिम 30 मिनट के वॉल्यूम वेटेड एवरेज प्राइस (वीडब्ल्यूएपी) कार्यप्रणाली पर आधारित होगा।

वैश्विक बाजारों का क्या रहा हाल?

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का 225 इंडेक्स, शंघाई का एसएसई कंपोजिट इंडेक्स और हैंग सेंग इंडेक्स वापसी करते हुए सकारात्मक दायरे में बंद हुए। यूरोपीय बाजार ज्यादातर तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार भी गुरुवार को तेजी के साथ बंद हुए थे। हालांकि, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 5,285.37 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.30 फीसदी गिरकर 105.6 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed