फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में हरे निशान पर क्लोजिंग; सेंसेक्स 150 अंक उछला, निफ्टी 23300 के पार पहुंचा

Wed, 12 Jun 2024 03:43 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 12 Jun 2024 03:43 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: बुधवार को सेंसेक्स 149.98 (0.19%) अंकों की बढ़त के साथ 76,606.57 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 58.11 (0.25%) अंक चढ़कर 23,322.95 के लेवल पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट क्लोजिंग - फोटो : i-stock

विस्तार

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत के बाद क्लोजिंग भी हरे निशान पर हुई। बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर बंद हुए। इससे पहले निफ्टी और मिडकैप इंडेक्स दिन के कारोबार में अपने नए हाई पर पहुंचे। हालांकि दिन का कारोबार समाप्त होने के बाद बाजार में मुनाफावसूली दिखी। आखिरकार सेंसेक्स 149.98 (0.19%) अंकों की बढ़त के साथ 76,606.57 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 58.11 (0.25%) अंक चढ़कर 23,322.95 के लेवल पर बंद हुआ।

विज्ञापन

चुनाव परिणामों के दिन की गिरावट से तेजी से उबरा बाजार

भारतीय शेयर बाजार बीते दिनों के चुनावी झटके से हाल के वर्षों में सबसे तेज गति से उबरा है। इस दौरान  घरेलू निवेशकों ने पिछले सप्ताह में बाजार में आई करीब 400 अरब डॉलर की बिकवाली को खरीदारी के अवसर के रूप में इस्तेमाल किया।

विज्ञापन

पिछले एक दशक में बाजार में दिखी सबसे तेज रिकवरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन को अपेक्षा से कम सीटें आने के बाद चुनाव परिणामों के दिन 4 जून को बेंचमार्क एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स लगभग 6% तक गिर गया था। हालांकि, अगले तीन सत्रों में बाजार अपने नुकसान की भरपाइ्र करने में सफल रहा। यह पिछले दशक में 5% से अधिक की गिरावट के बाद बाजार की सबसे तेज रिकवरी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे

निफ्टी 50 इंडेक्स में कोल इंडिया, पावर ग्रिड, एनटीपीसी और बीपीसीएल जैसी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के शेयर टॉप गेनर्स रहे। वहीं, घरेलू बाजार आधारित स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स 1% की बढ़त के साथ बंद हुए।आईटी कंपनियों के शेयर भी बुधवार को 1.65% की बढ़त के साथ बंद हुए।

फेड की ओर से ब्याज दरों कटौती की संभावना घटी

अमेरिक में मुद्रास्फीति में पिछले महीने कमी आने की उम्मीद थी, लेकिन उम्मीद से अधिक मजबूत नौकरियों के आंकड़े ने मुद्रास्फीति स्थिर रहने की आंशका बढ़ा दी है, जबकि विकास मजबूत बना हुआ है। सितंबर में फेड की ओर ओर से ब्याज दरों में कटौती की संभावना एक सप्ताह पहले के 78% से घटकर 56% हो गई है। निवेशक अब संभावित दर में कटौती के समय पर संकेत के लिए नीति निर्माताओं के आगे की रणनीति और टिप्पणियों को करीब से नजर बनाए हुए हैं। 

एक शेयरों में टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस 5% की बढ़त के साथ बंद हुआ। कंपनी ने सिंगापुर में इंटीग्रेटेड सप्लाई चेन सॉल्यूशंस (आईएससीएस) सेवा के लिए डेमलर ट्रक साउथ ईस्ट एशिया पीटीई के साथ नए पांच साल के रणनीतिक अनुबंध पर हस्ताक्षर किया है। 



इस बीच, बीएसई पर सभी सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बुधवार को 2.37 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 429.31 लाख करोड़ रुपये हो गया। बाजार में बुल्स का पलड़ा भारी दिखा। बीएसई पर लगभग 2,554 शेयरों में तेजी आई, 1,338 शेयरों में गिरावट आई और 99 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed