फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: बाजार में पांच दिनों से जारी बढ़त पर ब्रेक; सेंसेक्स 199 अंक फिसला, निफ्टी 22050 से नीचे

Tue, 16 Jan 2024 07:15 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 16 Jan 2024 07:15 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: सोमवार की रिकॉर्ड छलांग के बाद सेंसेक्स 199.17 (0.27%) अंकों की गिरावट के साथ 73,128.77 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 65.16 (0.29%) अंक फिसलकर 22,032.30 के लेवल पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : amarujala.com

विस्तार

शेयर बाजार में पिछले पांच दिनों से जारी बढ़त पर मंगलवार को ब्रेक लग गया। सोमवार की रिकॉर्ड छलांग के बाद सेंसेक्स 199.17 (0.27%) अंकों की गिरावट के साथ 73,128.77 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 65.16 (0.29%) अंक फिसलकर 22,032.30 के लेवल पर बंद हुआ। मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद एचडीएफसी बैंक ने अपनी तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। इस दौरान बैंक का पीएटी (प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स) सालाना आधार पर बढ़कर 16,370 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन


एचडीएफसी बैंक के मुनाफे में सालाना आधार पर 34 फीसदी का इजाफा
भारत के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक  एचडीएफसी बैंक ने वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही के परिणाम जारी कर दिए हैं। एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि उसे सालाना आधार पर 34 फीसदी का मुनाफा हुआ है। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 16,373 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछली तिमाही में बैंक का स्टैंडअलोन नेट मुनाफा 15,976 करोड़ रुपये था। गौरतलब है कि साल 2023 के जुलाई महीने में एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी का विलय हुआ था। विलय के बाद एचडीएफसी बैंक ने दूसरी बार अपने तिमाही परिणाम जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed