फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: नुकसान की भरपाई कर हरे निशान पर बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 137 अंक चढ़ा, निफ्टी 19465 के पार

Wed, 16 Aug 2023 05:37 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 16 Aug 2023 05:37 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: सेंसेक्स 137.50 (0.21%) अंकों की बढ़त के साथ 65,539.42 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 30.45 (0.16%) अंक मजबूत होकर 19,465.00 के लेवल पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लगातार दूसरे दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी अपने शुरुआती नुकसान की भरपाई कर बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। सेंसेक्स 137.50 (0.21%) अंकों की बढ़त के साथ 65,539.42 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 30.45 (0.16%) अंक मजबूत होकर 19,465.00 के लेवल पर बंद हुआ। बता दें कि कमजोर वैश्विक संकेतों के बाद बाजार में बुधवार की सुबह लाल निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई। कारोबारी सेशन के दूसरे हाफ में घरेलू शेयर बाजार में मजबूत लौटी। इस दौरान ऑटो, रियल्टी और हेल्थकेयर सेक्टर के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी में अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयर 2.5% की वृद्धि के साथ टॉप गेनर रहा जबकि टाटा स्टील के शेयर डेढ़ फीसदी की गिरावट के साथ निफ्टी का टॉप लूजर रहा।

विज्ञापन

बुधवार के कारोबारी सेशन के बाद सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक डील की खबरों के बाद इंडिगो के शेयर फिसले

इंडिगो की ऑपरेटर इंटरग्लोब एविएशन का शेयर 16 अगस्त को इंट्रा-डे में 91.10 अंक या 3.57% गिरकर 2,458 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी के शेयरों की कीमत 52 सप्ताह के उच्च स्तर 2,745.20 रुपये से करीब 11.40% प्रतिशत गिरकर 2,432 रुपये पर आ गई। माना जा रहा है कि स्टॉक की कीमत में गिरावट कंपनी के प्रमोटर गंगवाल परिवार की ओर से एक ब्लॉक सौदे जुड़ी रिपोर्ट सामने आने के बाद शुरू हुई। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि गंगवाल परिवार ने  अपनी 5.1% हिस्सेदारी यानी लगभग दो करोड़ शेयर बचने के लिए ब्लॉक डील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed