Sensex Closing Bell: शुरुआती बढ़त गंवा हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 63 अंक उछला, निफ्टी 19350 के पार
Sensex Closing Bell: सोमवार को सेंसेक्स 63.72 (0.10%) अंकों की बढ़त के साथ 65,344.17 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 24.10 (0.12%) अंकों की मजबूती के साथ 19,355.90 अंकों के लेवल पर बंद हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार होता दिखा। हालांकि आखिरकार बाजार हरे निशान पर बंद होने में सफल रहा। सोमवार को सेंसेक्स 63.72 (0.10%) अंकों की बढ़त के साथ 65,344.17 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 24.10 (0.12%) अंकों की मजबूती के साथ 19,355.90 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। सोमवार के कारोबारी सेशन के दौरान एचसीएल टेक के शेयरों में 3 प्रतिशत की गिरावट जबकि टाटा स्टील के शेयरों में 3 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है।
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
सोमवार के कारोबारी सेशन के बाद निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर
जीएसटी परिषद की बैठक कल
माल व सेवा कर (जीएसटी) परिषद की मंगलवार को होने वाली बैठक में ऑनलाइन गेमिंग पर कराधान, यूटिलिटी वाहनों की परिभाषा और पंजीकरण तथा आईटीसी का दावा करने के नियमों को कड़ा करने समेत कई मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। केंद्रीय वित्त मंत्री की अध्यक्षता वाली परिषद मल्टीप्लेक्स में बेचे जाने वाले खाद्य और पेय पदार्थों पर लागू जीएसटी दरों पर भी स्पष्टीकरण दे सकती है। इसके अलावे जीएसटी परिषद् की बैठक के बाद कैंसर की दवा डिनुटुक्सिमैब के आयात पर जीएसटी छूट का एलान भी हो सकता है। परिषद् की बैठक के बाद दुर्लभ बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाले विशेष चिकित्सा उद्देश्यों के लिए खाद्य (एफएसएमपी) पर भी जीएसटी छूट दी जा सकती है।