फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Sahare Market News and Updates

Sensex Closing Bell: अमेरिका में ट्रंप की जीत से भारत में सेंसेक्स-निफ्टी झूमे, 1% से अधिक की बढ़त के साथ बंद

Wed, 06 Nov 2024 03:57 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 06 Nov 2024 03:57 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: बुधवार के कारोबारी सत्र के बाद सेंसेक्स 901.50 अंक उछलकर 80,378.13 पर जबकि निफ्टी 270.75 अंक बढ़कर 24,484.05 पर बंद हुआ। आइए जानें हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन कैसी रही बाजार की चाल?

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Sahare Market News and Updates
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत की खबरों के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 901.50 अंक उछलकर 80,378.13 पर जबकि निफ्टी 270.75 अंक बढ़कर 24,484.05 पर पहुंच गया।

विज्ञापन


अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की जीत तय होने के बीच आईटी और फार्मा शेयरों में भारी लिवाली दिखी। बीएसई सेंसेक्स में दूसरे दिन भी तेजी जारी रही और यह 901.50 अंक या 1.13 प्रतिशत उछलकर 80,378.13 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 1,093.1 अंक या 1.37 प्रतिशत बढ़कर 80,569.73 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 270.75 अंक या 1.12 प्रतिशत बढ़कर 24,484.05 पर बंद हुआ। ट्रंप की जीत की खबर के बाद डॉलर के मजबूत होने पर रुपया 21 पैसे गिरकर 84.30 (अनंतिम) के सर्वकालिक निम्नतम स्तर पर आ गया।

विज्ञापन

टीसीएस और इंफोसिस के शेयरों में चार फीसदी से ज्यादा की तेजी

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और इंफोसिस में 4 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, अडानी पोर्ट्स, लार्सन एंड टूब्रो, मारुति और रिलायंस इंडस्ट्रीज भी बड़ी बढ़त वाले शेयरों में शामिल रहे। टाइटन, इंडसइंड बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक पिछड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "अमेरिकी चुनाव के नतीजों के बाद वैश्विक बाजारों में राहत भरी तेजी देखी गई। ट्रंप को मजबूत जनादेश मिलने से राजनीतिक अनिश्चितता कम हुई। इससे कर कटौती और सरकारी खर्च में वृद्धि की उम्मीदों के कारण जोखिम को लेकर मजबूत धारणा बनी है।"

घरेलू खरीद व्यापक आधार पर हुई, जिसमें आईटी क्षेत्र ने अमेरिका में आईटी खर्च में उछाल की उम्मीद से बढ़त हासिल की। नायर ने कहा, "आईटी की दूसरी तिमाही के नतीजों के अनुसार अमेरिका में बीएफएसआई खर्च में सुधार हुआ है, जो भारतीय कंपनियों के लिए सकारात्मक है।"

वैश्विक बाजारों में दिखा सकारात्मक रुख, अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ हुए बंद

एशियाई बाजारों में, टोक्यो में तेजी रही, जबकि सियोल, शंघाई और हांगकांग में गिरावट रही। यूरोपीय बाज़ार हरे निशान पर थे। मंगलवार को वॉल स्ट्रीट तेज़ी से ऊपर बंद हुआ। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 2 प्रतिशत घटकर 74.02 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 2,569.41 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,030.96 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।



सोमवार की तेज गिरावट से उबरते हुए मंगलवार को बीएसई का सूचकांक 694.39 अंक या 0.88 प्रतिशत उछलकर 79,476.63 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 217.95 अंक या 0.91 प्रतिशत चढ़कर 24,213.30 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed