फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Senior Congress leader P Chidambaram said states should stand firm reject Centre options on GST

दृढ़ रहें राज्य, GST क्षतिपूर्ति उपकर पर केंद्र के विकल्पों को अस्वीकार करना चाहिए: पी चिदंबरम

Tue, 06 Oct 2020 04:47 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 06 Oct 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
Senior Congress leader P Chidambaram said states should stand firm reject Centre options on GST
पी चिदंबरम (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने मंगलवार को उन राज्यों की सराहना की जिन्होंने केंद्र द्वारा जीएसटी मुआवजा उपकर में अंतर को पाटने के लिए दिए गए दो विकल्पों को खारिज कर दिया। चिदंबरम ने 12 अक्तूबर को होने वाली जीएसटी परिषद की अगली बैठक में राज्यों को मजबूती से खड़े होने के लिए कहा।

विज्ञापन


पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि, 'मैं उन सबी नौ से 10 राज्यों की तारीफ करता हूं, जिन्होंने जीएसटी क्षतिपूर्ति उपकर में अंतर को पाटने के लिए केंद्र सरकार द्वारा दिए गए दो विकल्पों को खारिज किया है।' चिदंबरम ने कहा कि, 'राज्य सरकारों को पैसा उधार लेने के लिए कहना अनुचित और अन्यायपूर्ण है। 12 अक्तूबर को होने वाली अगली जीएसटी की बैटक में राज्यों को दृढ़ रहना चाहिए।'
विज्ञापन


मालूम हो कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आठ घंटे की बैठक के बाद कहा कि 12 अक्तूबर को फिर से बैठक होगी और राज्यों के क्षतिपूर्ति उपकर में अंतर को पाटने के लिए उचित कदम उटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिषद राजनीतिक तर्ज पर विभाजित हो गया था, जिसमें गैर-भाजपा वाले 10 राज्यों ने केंद्र द्वारा राज्यों की ओर से प्राप्तियों में कमी को पूरा करने के लिए उधार के प्रस्ताव का विरोध किया था। सीतारमण ने कहा कि 21 राज्यों ने केंद्र द्वारा सुझाए गए दो विकल्पों में से एक को स्वीकार किया, लेकिन 10 राज्यों ने सहमति नहीं दी। केंद्र ने राज्यों को रिजर्व बैंक द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली विशेष सुविधा के जरिए 97,000 करोड़ रुपये का कर्ज जुटाने या बाजार से 2.35 लाख करोड़ रुपये जुटाने के दो विकल्प दिए थे। 

केंद्र ने सोमवार को कहा कि वह जीएसटी क्षतिपूर्ति के बकाया के मद में राज्यों को 20,000 करोड़ रुपये जारी करेगा। जीएसटी परिषद की 42वीं बैठक के बाद संवाददाताओं को जानकारी देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि जिन राज्यों को एकीकृत जीएसटी (आईजीएसटी) के हिस्से में 2017-18 के लिए कम प्राप्त हुआ, केंद्र उनके लिए अगले सप्ताह संचयी रूप से 24,000 करोड़ रुपये जारी करेगा।


साथ ही केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जीएसटी परिषद ने जून 2022 के बाद भी जीएसटी उपकर जारी रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। पहले जीएसटी उपकर लगाए जाने की समय सीमा जून 2022 थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed