बरतें सावधानी: वित्तीय निवेश के लिए एप का सोच समझकर करें चयन, भरोसेमंद और विश्वसनीय बैंक को ही चुनें
निवेश के नाम पर आजकल बाजार में बहुतेरे एप आ गए हैं। इससे हर निवेश के लिए कई सारे एप रखने की जरूरत होती है। हालांकि, कई सारे संस्थान एक ही एप के जरिये निवेश के सभी साधन दे रहे हैं। इसका गणित बताती अजीत सिंह की रिपोर्ट-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निवेश के जितने साधन बढ़ते जा रहे हैं, उतने ही तरह के एप और वेबसाइट भी आ रहे हैं। हालांकि, इनमें बहुत सारे एप और वेबसाइट ऐसे हैं जो धोखाधड़ी के लिए काम करते हैं। ऐसे में किसी भी निवेश के लिए एक सुरक्षित व विश्वसनीय साधनों को चुनने की जरूरत है। बहुत बैंक व वित्तीय सेवा देने वाली कंपनियां अब निवेश के लिए एक ही छत के नीचे सारा कुछ दे रही हैं। जिससे तमाम एप को रखने की जरूरत खत्म हो गई है। डिजिटल की दूरदराज इलाके तक पहुंच का ही नतीजा है कि शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड तक हर महीने निवेशकों की संख्या में तेजी से बढ़त हो रही है।
एसबीआई और एचडीएफसी के बेहतर एप
तमाम बड़े वित्तीय संस्थान के खुद के एप हैं। इनमें एसबीआई से लेकर एचडीएफसी और आईसीआईसीईआई बैंक भी शामिल हैं। ये सभी निवेश के तमाम साधन देते हैं। एसबीआई जहां योनाे के जरिये ग्राहकों को सभी सेवाएं देता है, वहीं एचडीएफसी बैंक स्मार्टवेल्थ के जरिये सभी सेवाएं देता है। इस एप पर निवेश को सरल और पारदर्शी बनाया गया है।
- इस तरह के एप में कई विशेषताएं शामिल हैं। इससे निवेशकों को सही निवेश निर्णय लेने में मदद मिलती है। सुविधाओं में इंस्टेंट एसआईपी भी शामिल है, जो ग्राहकों को अवसर मिलने पर उसी दिन म्यूचुअल फंड में निवेश करने में मदद करने के लिए बनाया गया है।
बिना देरी के निवेश करने में मिलती है मदद
इस तरह के एप में बैंकों की जमा सुविधा मिलती है। इससे ग्राहक आसानी से अपनी पसंदीदा बैंक शाखाओं को चुन सकते हैं। सर्वोत्तम ब्याज दरों की तुलना भी कर सकते हैं। इंस्टेंट एसआईपी के साथ, ग्राहक बिना किसी देरी के निवेश शुरू कर सकते हैं। इससे वे अनुकूल बाजार स्थितियों का तुरंत लाभ उठा सकते हैं। यह सुविधा उन लोगों के लिए अच्छी होती है जो बाजार में बदलाव पर तेजी से अवसर भुनाना चाहते हैं और यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि उन्हें मेहनत की कमाई का मूल्य मिल रहा है।
सुरक्षित वित्तीय भविष्य बनाने में मदद
ये एप यह सुनिश्चित करने में मदद करते हैं कि निवेश चुस्त और जानकारीपूर्ण हो। इससे आप एक सुरक्षित वित्तीय भविष्य की राह पर बने रहें। इस पर ग्राहक सभी निवेशों को एक साथ देख सकते हैं। चाहे वह म्यूचुअल फंड, डीमैट खाते या फिर सावधि जमा हो। इससे वित्तीय स्थिति की स्पष्ट जानकारी मिलती है, ताकि आप निवेश को जब चाहें अपने हिसाब से नियंत्रित करें और किसी भी तरह के जोखिम से भी बचें।
कभी भी किसी भी एप पर लॉगिन करना जोखिम भरा हो सकता है। भरोसेमंद और विश्वसनीय बैंक या वित्तीय संस्थानों के ही एप का चयन करें। इससे आप अपनी गाढ़ी कमाई को सुरक्षित रख सकेंगे। -धर्मेंद्र प्रताप जोशी, निवेश सलाहकार।