फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   second session of Amar Ujala webinar for Retail industry Leveraging the Power of Marketing for Festive Season

अमर उजाला वेबिनारः त्योहारों के सीजन में किस तरह की जाए सही मार्केटिंग, कैसे उठाएं पूरा लाभ

Mon, 28 Sep 2020 05:17 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 28 Sep 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
second session of Amar Ujala webinar for Retail industry Leveraging the Power of Marketing for Festive Season
Amar Ujala webinar - फोटो : अमर उजाला

कोरोना काल में बीते कुछ महीनों में बाजार की स्थिति काफी खराब हो गई थी, लेकिन अब बाजारों ने गति पकड़ी है। आने वाला समय त्योहारों का है। ऐसे में यह समझना जरूरी हो जाता है कि त्यौहार के सीजन में सही मार्केटिंग कैसे की जाए। कोरोना काल में खुदरा व्यापार को नुकसान हुआ है। विभिन्न मार्केटिंग और संचार रणनीतियों का उपयोग करते हुए ग्राहकों के विश्वास को प्रोत्साहित करने से और उत्पादों व सेवाओं को सुदृढ़ करने से ग्राहकों को दोबारा जीता जा सकता है। 

विज्ञापन


इसी को ध्यान में रखते हुए अमर उजाला अपने लीडरशिप सीरीज के तहत 30 सितंबर 2020 को शाम चार बजे से एक वेबिनार का आयोजन करने जा रहा है, जिसका विषय है फेस्टिव सीजन में लाभ कैसे उठाया जाए। इस वेबिनार में इंडस्ट्री के जाने माने विशेषज्ञ शामिल होंगे, जिनसे आप बाजार से संबंधित सवाल पूछ सकेंगे। अमर उजाला द्वारा आयोजित यह वेबिनार खुदरा विक्रेताओं और ग्राहकों दोनों के लिए लाभदायक होगा। इस कार्यक्रम में कम समय में खुदरा उद्योग की गति वापस लाने के लिए विभिन्न उपक्रमों, नवाचारों और विचारों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन


हेमंत अग्रवाल
इस कार्यक्रम में वी बाजार के सीएमडी हेमंत अग्रवाल जुड़ेंगे। हेमंत अग्रवाल को दो दशकों से ज्यादा का अनुभव है। इन्होंने साल 2016 में वी बाजार रिटेल प्राइवेट लिमिटेड की शुरुआत की थी। अग्रवाल को भारतीय वैल्यू रिटेल सेगमेंट की काफी जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्पित अग्रवाल 
एकेसी समूह के निदेशक अल्पित अग्रवाल भी अमर उजाला वेबिनार में शामिल होंगे। एकेसी ऑटोमोबाइल डीलरशिप्स का एक समूह है, जो साल 1980 में शुरू हुआ था। यह समूह बजाज मोटरसाइकल्स एंड ईको-फ्रेंडली बजाज कमर्शियल वाहन, Hyundai कार, टाटा मोटर्स ट्रक्स एंड बस और केटीएम बाइक्स में डील करता है। 

रोहित गुप्ता
रोहित गुप्ता कुमाउन रेडियो एंड इलेक्ट्रॉनिक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं। इसके साथ ही वे पिछले 22 सालों से पूरे कुमाउन रीजन के सैमसंग के डिस्ट्रिब्यूटर हैं। गुप्ता चार प्रमुख मल्टीब्रांड आउटलेट्स के मालिक भी हैं।

जय अरोड़ा
जय अरोड़ा जय इंजीनियरिंग एंड इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक हैं। इसके साथ ही जय अरोड़ा के मुरादाबाद में दो और रुद्रपुर में एक शोरूम है। कंपनी तीन प्रोडक्ट लाइन- इलेक्ट्रॉनिक्स, पावर बैकअप और बाई-साइकिल में संचालित होती है। 

रविंद्र बत्रा
अमर उजाला के वेबिनार में एस एल मोटर्स के प्रबंध निदेशक रविंद्र बत्रा भी शामिल होंगे। रविंद्र बत्रा तीसरी पीढ़ी के उद्यमी और एस एल फूड्स लिमिटेड और एस एल मोटर्स के प्रबंध निदेशक हैं। एस एल मोटर्स उत्तर भारत में Honda मोटरसाइकल एंड स्कूटर्स इंडिया (HMSI) की सबसे बड़ी डीलर है। 


गर्वित गुप्ता
इनके साथ ही सुविधा सुपरमार्केट के निदेशक गर्वित गुप्ता भी वेबिनार में शामिल होंगे। साल 1970 से सुविधा सुपरमार्केट दहरादून में ग्रोसरी स्टोर्स की सबसे बड़ी चेन है। इसके आठ आउटलेट और एक ऑनलाइन डिलीवरी एप भी है, जिसे 80 हजार से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed