फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sebi warns public against dealing in properties of PACL Group

PACL: पीएसीएल की संपत्तियां बेचने के लिए कोई भी अधिकृत नहीं, 31 अगस्त तक जमा कर सकते हैं दस्तावेज

Tue, 26 Jul 2022 03:58 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 26 Jul 2022 03:58 AM IST
सार

सेबी ने पहले निवेशकों को 30 जून तक सभी कागजात जमा करने का आदेश दिया था। लेकिन इसे बढ़ाकर अब 31 अगस्त कर दिया गया है। इसके बाद कागजात जमा करने की तारीख नहीं बढ़ेगी। दावा पाने के लिए निवेशकों को मूल दस्तावेज सेबी के पास जमा कराना होगा।

विज्ञापन
Sebi warns public against dealing in properties of PACL Group
पीएसीएल। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सेबी पैनल ने सोमवार को लोगों को आगाह किया है कि पीएसीएल की संपत्तियों को बेचने के लिए उसने किसी को जिम्मा नहीं दिया है। न ही किसी को अधिकृत किया है। इसलिए कोई भी इन संपत्तियों के साथ लेनदेन न करे। अपनी वेबसाइट पर इसने कहा कि यह स्पष्ट किया जाता है कि समिति ने किसी भी व्यक्ति या संस्थान को कोई भी पत्र या अधिकार नहीं दिया है। अगर कोई अवैध रूप से इन संपत्तियों को कब्जे में लेता है या बेचता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। सेबी ने दिसंबर, 2015 में पीएसीएल और इसके नौ मालिकों और निदेशकों की सभी संपत्तियों की कुर्की का आदेश दिया था। कंपनी निवेशकों का पैसा नहीं लौटा पाई थी। 

विज्ञापन


31 अगस्त तक कर सकते हैं दावा
सेबी ने पहले निवेशकों को 30 जून तक सभी कागजात जमा करने का आदेश दिया था। लेकिन इसे बढ़ाकर अब 31 अगस्त कर दिया गया है। इसके बाद कागजात जमा करने की तारीख नहीं बढ़ेगी। दावा पाने के लिए निवेशकों को मूल दस्तावेज सेबी के पास जमा कराना होगा। जब आपके पास एसएमएस आएगा, तभी आप इसे कर सकते हैं। फिलहाल 10 से 15 हजार रुपये के निवेशकों को ही यह रकम मिलेगी। इन्हीं का कागजात का सत्यापन किया जा रहा है। अगर आपका पीएसीएल की पॉलिसी वाला मोबाइल नंबर अब नहीं काम कर रहा है तो आप ऑनलाइन मोबाइल नंबर बदल सकते हैं।  
विज्ञापन


60000 करोड़ रुपये जुटाई थी कंपनी
पीएसीएल ने गैरकानूनी सामूहिक निवेश योजनाओं (सीआईएस) के जरिये 18 साल में आम लोगों से 60,000 करोड़ रुपये से अधिक की रकम जुटाई थी। यह कृषि और रियल एस्टेट कारोबार के नाम पर लोगों से पैसा ली थी। उच्चतम अदालत (सुप्रीमकोर्ट) के आदेश के बाद सेबी ने 2016 में पूर्व जज आरएम लोढ़ा की अध्यक्षता में समिति बनाई थी। यही समिति निवेशकों को चरणबद्ध तरीके से रकम लौटाने की प्रक्रिया शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed