फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SEBI reduces standard time for buying and selling mutual funds, says it will remain effective till April 30

सेबी ने म्यूचुअल फंड खरीदने-बेचने का मानक समय घटाया, कहा- 30 अप्रैल तक रहेगा प्रभावी

Fri, 17 Apr 2020 11:52 PM IST
श्रीधर मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Fri, 17 Apr 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
SEBI reduces standard time for buying and selling mutual funds, says it will remain effective till April 30
फाइल - फोटो : PTI

बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने म्यूचुअल फंड खरीदने और बेचने के घटे मानक समय (कट-ऑफ टाइम) को 30 अप्रैल तक प्रभावी रखने का निर्णय लिया है। इस बात की जानकारी एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया के एक पत्र से मिली है।

विज्ञापन


सेबी ने यह निर्णय रिजर्व बैंक की तरफ से बांड बाजार के लिये कारोबार का समय घटाने के बाद लिया है। सेबी ने कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण के खतरे को देखते हुए म्यूचुअल फंड खरीदने और बेचने का मानक समय तीन बजे से घटाने का फैसला किया था। 
विज्ञापन


बता दें कि पहले संशोधित मानक समय सात अप्रैल से 17 अप्रैल तक के लिये था, लेकिन अब इसे 30 अप्रैल तक के लिये बढ़ा दिया गया है। यानी अब तीस अप्रैल तक इन्हें खरीदने का मानक समय 12:30 बजे रहेगा। वहीं, इस दौरान इन्हें बेचने का मानक समय एक बजे रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां मानक समय का मतलब है कि किसी तारीख को कितने बजे तक किये गये सौदों को उस तारीख का लेन-देन माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed