{"_id":"5e99f3fc8ebc3e735433c1f0","slug":"sebi-reduces-standard-time-for-buying-and-selling-mutual-funds-says-it-will-remain-effective-till-april-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेबी ने म्यूचुअल फंड खरीदने-बेचने का मानक समय घटाया, कहा- 30 अप्रैल तक रहेगा प्रभावी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
सेबी ने म्यूचुअल फंड खरीदने-बेचने का मानक समय घटाया, कहा- 30 अप्रैल तक रहेगा प्रभावी
Fri, 17 Apr 2020 11:52 PM IST
श्रीधर मिश्रा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Fri, 17 Apr 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
फाइल
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने म्यूचुअल फंड खरीदने और बेचने के घटे मानक समय (कट-ऑफ टाइम) को 30 अप्रैल तक प्रभावी रखने का निर्णय लिया है। इस बात की जानकारी एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया के एक पत्र से मिली है।
विज्ञापन
सेबी ने यह निर्णय रिजर्व बैंक की तरफ से बांड बाजार के लिये कारोबार का समय घटाने के बाद लिया है। सेबी ने कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण के खतरे को देखते हुए म्यूचुअल फंड खरीदने और बेचने का मानक समय तीन बजे से घटाने का फैसला किया था।
विज्ञापन
बता दें कि पहले संशोधित मानक समय सात अप्रैल से 17 अप्रैल तक के लिये था, लेकिन अब इसे 30 अप्रैल तक के लिये बढ़ा दिया गया है। यानी अब तीस अप्रैल तक इन्हें खरीदने का मानक समय 12:30 बजे रहेगा। वहीं, इस दौरान इन्हें बेचने का मानक समय एक बजे रहेगा।
विज्ञापन
यहां मानक समय का मतलब है कि किसी तारीख को कितने बजे तक किये गये सौदों को उस तारीख का लेन-देन माना जाता है।