फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sebi imposes Rs 26 crore penalty on Coffee Day Enterprises for diversion of funds

SEBI: सेबी ने कॉफी डे एंटरप्राइजेज पर लगाया 26 करोड़ का जुर्माना, सब्सिडियरी कंपनी से फंड हेराफेरी का आरोप

Tue, 24 Jan 2023 09:15 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 24 Jan 2023 09:15 PM IST
सार

कॉफी डे एंटरप्राइजेज कैफे कॉफी डे का संचालन करती है। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि कंपनी को 45 दिनों के भीतर जुर्माना भरने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
Sebi imposes Rs 26 crore penalty on Coffee Day Enterprises for diversion of funds
SEBI - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बाजार नियामक सेबी ने कॉफी डे एंटरप्राइजेज पर सब्सिडियरी कंपनियों के जरिए एक अन्य कंपनी में फंड डायवर्ट करने के लिए 26 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। कॉफी डे एंटरप्राइजेज कैफे कॉफी डे का संचालन करती है। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि कंपनी को 45 दिनों के भीतर जुर्माना भरने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा, सेबी ने कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड को मैसूर अमलगमेटेड कॉफी एस्टेट्स लिमिटेड (MACEL) और इससे जुड़ी कंपनियों से देय ब्याज के साथ पूरे बकाया की वसूली के लिए सभी जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है। साथ ही बकाया राशि की वसूली के लिए प्रभावी कदम उठाने के लिए कंपनी को एनएसई के परामर्श से एक स्वतंत्र कानूनी फर्म नियुक्त करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


सेबी ने अपनी जांच में पाया कि कॉफी डे एंटरप्राइजेज (सीडीईएल) की सात सब्सिडियरी कंपनियों से 3,535 करोड़ रुपये की राशि मैसूर अमलगमेटेड कॉफी एस्टेट्स लिमिटेड को भेजी गई, जो सीडीईएल के प्रमोटरों से संबंधित कंपनी है।  सेबी के मुताबिक  सात सब्सिडियरी कंपनियों से MACEL को जो फंड ट्रांसफर किया गया, वह वीजी सिद्धार्थ, उनके परिवार और संबंधित संस्थाओं के व्यक्तिगत खातों में गया है। इस प्रकार यह पैसा सिस्टम में बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉफी डे ग्रुप के संस्थापक वीजी सिद्धार्थ ने जुलाई 2019 में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। ऐसा कहा गया था कि उन्होंने निदेशक मंडल और कॉफी डे परिवार को संबोधित एक सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें उन्होंने खुलासा किया था कि कर्ज के कारण वह सदमे में थे।


वीजी सिद्धार्थ के परिवार की MACEL में 91.75 प्रतिशत हिस्सेदारी
सेबी के बयान के अनुसार, लगभग 91.75 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ वीजी सिद्धार्थ के परिवार के पास MACEL का मालिकाना हक है। साथ ही, यह परिवार सीडीईएल का प्रमोटर है। नियामक ने कहा कि 31 जुलाई, 2019 तक 3,535 करोड़ रुपये के कुल बकाया में से सब्सिडियरी कंपनियां 30 सितंबर, 2022 तक 110.75 करोड़ रुपये की राशि की वसूली करने में सफल रही हैं। फंड हेराफेरी को देखते हुए सेबी ने धोखाधड़ी और अनुचित व्यापार प्रथाओं से संबंधित उल्लंघनों के लिए 25 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed