फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Scoot acted promptly regarding passengers missing Amritsar-Singapore flight on Jan 18: DGCA

SCOOT: यात्रियों को छोड़ समय से पहले उड़ान भरने के मामले में DGCA ने दिया बड़ा बयान, 18 जनवरी का है वाकया

Sat, 21 Jan 2023 01:18 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 21 Jan 2023 01:18 PM IST
सार

DGCA on Scoot Controversy: प्रभावित यात्रियों को एयरलाइन की ओर से उपलब्ध कराए गए विकल्पों का हवाला देते हुए उड्डयन क्षेत्र की नियामक संस्था डीजीसीए ने कहा कि मामले में यात्रियों का ध्यान रखा गया। नियामक ने एयरलाइन की त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना की।    

विज्ञापन
Scoot acted promptly regarding passengers missing Amritsar-Singapore flight on Jan 18: DGCA
Singapore Airline - फोटो : indiatimes.com

विस्तार

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शनिवार को कहा कि 18 जनवरी को अमृतसर-सिंगापुर उड़ान के समय में बदलाव कर यात्रियों को छोड़कर चले जाने के मामले में स्कूट की ओर से प्रतिक्रिया मिली है।  

विज्ञापन


नियामक के अनुसार अमृतसर हवाई अड्डे पर कोहरे की स्थिति को देखते हुए उड़ान के समय में बदलाव किया गया था। डीजीसीए ने एक बयान में कहा कि उसने स्कूट से 18 जनवरी को अमृतसर से सिंगापुर के लिए उड़ान भरने वाली उड़ान के संबंध में रिपोर्ट मांगी थी। इस वाकये में 17 यात्री प्रभावित हुए थे। दरअसल उनके ट्रैवल एजेंट ने उन्हें समय में बदलाव के बारे में सूचित नहीं किया था।
विज्ञापन


दरअसल, अमृतसर के श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार (18 जनवरी) को स्कूट एयरलाइन का एक विमान अपने पूर्व निर्धारित समय से पांच घंटे पहले रवाना हो गया था। इससे 35 यात्री एयरपोर्ट पर ही छूट गए थे। सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए जब यात्री एयरपोर्ट पहुंचे उनका विमान उड़ान भर चुका था। उस दौरान 35 यात्रियों ने जमकर हंगामा किया था। वहीं, उड़ान के समय में बदलाव करने की वजह से यात्रियों को हुई परेशानी के लिए एयरलाइन ने माफी मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

   
प्रभावित यात्रियों को एयरलाइन की ओर से उपलब्ध कराए गए विकल्पों का हवाला देते हुए उड्डयन क्षेत्र की नियामक संस्था डीजीसीए ने कहा कि मामले में यात्रियों का ध्यान रखा गया। नियामक ने एयरलाइन की त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना की।    

डीजीसी ने अपने बयान में कहा- प्रभावित यात्रियों को 14 दिनों के भीतर दूसरी उड़ान में मुफ्त में बुकिंग करने, वाउचर के रूप में 120 प्रतिशत रिफंड या भुगतान के माध्यम से 100 प्रतिशत रिफंड करने का विकल्प दिया गया था।    

स्कूट सिंगापुर एयरलाइंस की कम लागत वाली सहायक कंपनी है। स्कूट ने 19 जनवरी को यात्रियों को हुई असुविधा के लिए माफी मांगी थी और कहा था कि वह प्रभावित ग्राहकों को आवश्यक मदद प्रदान करने के लिए काम कर रही है।    


बयान में कहा गया है, ''खराब मौसम के कारण विमान को अमृतसर से शाम सात बजकर 55 मिनट के बजाय तीन बजकर 45 मिनट पर रवाना करना पड़ा। प्रभावित यात्रियों को ईमेल और/या एसएमएस के माध्यम से प्रस्थान समय में बदलाव के बारे में पहले से सूचित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed