फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SBI Research In the case of taking home loan, people from small towns are ahead

SBI Research: होम लोन लेने के मामले में छोटे शहरों के लोग आगे, टियर वन और टू शहर के लोगों को पछाड़ा

Tue, 09 Aug 2022 05:25 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 09 Aug 2022 05:25 PM IST
सार

SBI Research: अध्ययन के अनुसार बैंक ऋण में होम लाेन की हिस्सेदारी मार्च 2020 में 13.1% थी। इस साल जून महीने में यह बढ़कर 14.4% हो गई। पर्सनल और रिटेल लोन के मामले में भी होम लोन का योगदान 50% रहा है।  

विज्ञापन
SBI Research In the case of taking home loan, people from small towns are ahead
home loan- new - फोटो : i stock

विस्तार

देश में टियर थ्री और टियर फोर शहरों के लोग देश के टियर वन और टू शहरों के लोगों की तुलना में अधिक होम लोन ले रहे हैं। एसबीआई रिसर्च की ओर से किए गए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है। अध्ययन के मुताबिक छोटे शहरों के लोग होम लोन लेने के मामले में अब मुंबई और दिल्ली (एनसीआर) के लोगों को भी पीछे छोड़ दे रहे हैं।

विज्ञापन

अध्ययन के अनुसार बैंक ऋण में होम लाेन की हिस्सेदारी मार्च 2020 में 13.1% थी। इस साल जून महीने में यह बढ़कर 14.4% हो गई। पर्सनल और रिटेल लोन के मामले में भी होम लोन का योगदान 50% रहा है।  

विज्ञापन

इस अध्ययन के मुताबिक देश के छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में भी लोगों के बीच होम लोन लेने का चलन बढ़ रहा है। इसमें सरकार की ओर से चलाई जा रही स्वामित्व स्कीम का भी अहम योगदान है। इस स्कीम के तहत लोगों को अपनी प्रोपर्टी के अधिकार से जुड़े दस्तावेज मिलने की सुविधा मिलती है। इसका इस्तेमाल कर लोगों को होम लोन प्राप्त करने में आसानी होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें भारत में होम लोन का बाजार वर्तमान में 24 ट्रिलियन डॉलर का है जिसमें आने वाले पांच वर्षों में दोगुनी बढ़ोतरी की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed