फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SBI Report : claims 1.46 crore people got jobs in the year 2021 22, out of which 67 lakh got employment for the first time

SBI Report : एसबीआई का दावा- साल 2021-22 में 1.46 करोड़ लोगों को मिलीं नौकरियां, इनमें से 67 लाख को पहली बार मिला रोजगार

Sat, 28 May 2022 06:48 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 28 May 2022 06:48 AM IST
सार

एसबीआई ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि 2021-22 में राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) में 7.76 लाख नए सदस्य जुड़े। इसमें से राज्य सरकार की हिस्सेदारी 4.95 लाख और गैर-सरकार की हिस्सेदारी 1.47 लाख रही। 1.33 लाख लोग केंद्र सरकार के एनपीएस से जुड़े हैं। एक साल पहले की तुलना में इसमें 1.47 लाख की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

विज्ञापन
SBI Report : claims 1.46 crore people got jobs in the year 2021 22, out of which 67 lakh got employment for the first time
Job Tips - फोटो : Istock

विस्तार

देश के संगठित क्षेत्र में 2021-22 में 1.46 करोड़ नौकरियां मिलीं। एक साल पहले  के 94.7 लाख की तुलना में 45 लाख ज्यादा है। इसमें 1.38 करोड़ लोग कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) व 7.8 लाख राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) से जुड़े। एसबीआई ने रिपोर्ट में दावा किया कि इस दौरान 1.38 करोड़ में से 60 लाख लोगों ने नौकरियां बदलीं, जबकि 67 लाख लोगों को पहली बार नौकरी मिली है।

विज्ञापन


इससे पता चलता है कि हालात सुधरने के बाद लोगों को वापस नौकरियां मिल रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 2,000 सूचीबद्ध कंपनियों के सर्वे से पता चला कि 100 से 250 करोड़ रुपये के कारोबार वाली कंपनियों ने अपने कर्मचारियों पर 22 फीसदी खर्च किया है। 250 से 500 करोड़ वाली कंपनियों ने 19 फीसदी खर्च किए हैं।
विज्ञापन


लोगों ने 6.91 लाख करोड़ रुपये से अधिक बचाए
अनिश्चितताओं और कोरोना की वजह से लोग पैसे बचाने पर ज्यादा जोर देने लगे हैं। यही वजह है कि 2021-22 में लोगों ने इससे पिछले साल से 6.91 लाख करोड़ रुपये की ज्यादा बचत की। इसमें 3.4 लाख करोड़ रुपये जमा खाते में थे, जबकि 1.91 लाख करोड़ पीएफ, बीमा और अन्य साधनों में थे। इस दौरान खर्च के मुकाबले भी बचत 3.8 फीसदी बढ़कर 15.5 फीसदी पहुंच गई, जो एक साल पहले 11.7 फीसदी रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनपीएस में 7.76 लाख नए सदस्य
एसबीआई ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि 2021-22 में राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) में 7.76 लाख नए सदस्य जुड़े। इसमें से राज्य सरकार की हिस्सेदारी 4.95 लाख और गैर-सरकार की हिस्सेदारी 1.47 लाख रही। 1.33 लाख लोग केंद्र सरकार के एनपीएस से जुड़े हैं। एक साल पहले की तुलना में इसमें 1.47 लाख की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed