फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SBI report claim Rupee may weaken by 10 percent against US dollar in Donald Trump's second term

Trump 2.0: 10% तक टूट सकता है रुपया, एसबीआई का दावा... ट्रंप की जीत में भारत के लिए चुनौतियां और मौके दोनों

Tue, 12 Nov 2024 06:03 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 12 Nov 2024 06:03 AM IST
सार

रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में कुछ समय के लिए गिरावट आ सकती है। इसके बाद स्थानीय मुद्रा मजबूत होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप के पहले कार्यकाल में रुपये में 11 फीसदी की गिरावट आई थी। हालांकि, यह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल में आई गिरावट से कम है।

विज्ञापन
SBI report claim Rupee may weaken by 10 percent against US dollar in Donald Trump's second term
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 8-10 फीसदी तक कमजोर हो सकता है। एसबीआई की सोमवार को जारी शोध रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है।

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में कुछ समय के लिए गिरावट आ सकती है। इसके बाद स्थानीय मुद्रा मजबूत होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप के पहले कार्यकाल में रुपये में 11 फीसदी की गिरावट आई थी। हालांकि, यह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल में आई गिरावट से कम है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप की ऐतिहासिक वापसी ने बाजारों और चुनिंदा परिसंपत्ति वर्गों में जान फूंक दी है। हालांकि, भारत के लिए चुनौतियां और अवसर दोनों हैं। शुल्क में वृद्धि, एच-1बी वीजा प्रतिबंध और मजबूत डॉलर की संभावना से अल्पावधि में अस्थिरता आ सकती है।
विज्ञापन


...तो देश में बढ़ जाएगी महंगाई
एसबीआई ने अपनी शोध रिपोर्ट में अनुमान लगाया है कि अगर ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में डॉलर के मुकाबले रुपये में 5 फीसदी की गिरावट आती है, तो इससे भारत में महंगाई 25-30 आधार अंक बढ़ जाएगी। हालांकि, इस बढ़ोतरी का असर महंगाई पर बहुत कम होगा। इसके अलावा, एफडीआई के मोर्चे पर भी भारत को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed