फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SBI Q1 Results: State bank of India PAT rises marginally YoY to Rs 17,035 crore, beats estimates

SBI Q1 Results: पहली तिमाही में एसबीआई का शुद्ध मुनाफा 17035 करोड़ रुपये रहा, ब्याज से आमदनी 16% बढ़ी

Sat, 03 Aug 2024 02:21 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 03 Aug 2024 02:21 PM IST
सार

SBI Q1 Results: वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के दौरान भारतीय स्टेट बैंक का अर्जित ब्याज 1,11,526 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में ऋणदाता की ओर से रिपोर्ट किए गए 95,975 करोड़ रुपये के मुकाबले 16% अधिक है।

विज्ञापन
SBI Q1 Results: State bank of India PAT rises marginally YoY to Rs 17,035 crore, beats estimates
भारतीय स्टेट बैंक - फोटो : istock

विस्तार

सार्वजनिक क्षेत्र के ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (SBI)ने शनिवार को 30 जून, 2024 को समाप्त तिमाही के नतीजे जारी किए। वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में बैंक को 17,035 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ हुआ। यह एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी की ओर से रिपोर्ट किए गए 16,884.29 करोड़ रुपये के शुद्ध मुनाफे से 0.9% अधिक है। 

विज्ञापन


भारतीय स्टेट बैंक के शुद्ध मुनाफे का यह आंकड़ा  बाजार के 16,786 करोड़ रुपये के अनुमान से भी अधिक है। समीक्षाधीन तिमाही के दौरान बैंक का अर्जित ब्याज 1,11,526 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में ऋणदाता की ओर से रिपोर्ट किए गए 95,975 करोड़ रुपये के मुकाबले 16% अधिक है।

विज्ञापन

बॉन्ड जारी कर 25,000 करोड़ जुटाएगी एसबीआई

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने शनिवार, 3 अगस्त को वित्तीय वर्ष 2024-25 (Q1FY25) के लिए अपने अप्रैल-जून तिमाही परिणामों की घोषणा की। इसके साथ ही ऋणदाता के बोर्ड ने चालू वित्त वर्ष (FY25) में टियर-1 और टियर-2 बॉन्ड के माध्यम से ₹25,000 करोड़ तक के धन जुटाने की योजना को मंजूरी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (पीएसबी) ने यह भी कहा कि मौजूदा धन जुटाने की की कार्रवाई "भारत सरकार की मंजूरी के अधीन, जहां भी आवश्यक हो" है। एसबीआई ने शेयर बाजारों को नियामकीय सूचना में कहा, ''केंद्रीय बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025 के दौरान भारतीय और/या विदेशी निवेशकों को बासेल एलएल अनुपालन अतिरिक्त टियर 1 बॉन्ड और टियर 2 बॉन्ड जारी करके 25,000 करोड़ रुपये (रुपये और डॉलर में) जुटाने की योजना को मंजूरी दे दी है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed