फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SBI loan fraud: SC stays Bombay HC order permitting private firm chairperson to travel to UAE

SBI Loan Fraud: मुंबई की एक निजी कंपनी की चेयरपर्सन के यूएई जाने पर रोक, हाईकोर्ट के आदेश पर लगा स्टे

Fri, 17 Mar 2023 02:30 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 17 Mar 2023 02:30 PM IST
सार

SBI Loan Fraud: प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा की पीठ ने गुरुवार को सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता की इस दलील पर गौर किया कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों का आर्थिक अपराधियों और धोखेबाजों को निजी उपक्रमों पर विदेश जाने की अनुमति देने का अनुभव खराब रहा है।

विज्ञापन
SBI loan fraud: SC stays Bombay HC order permitting private firm chairperson to travel to UAE
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूआईएल की चेयरपर्सन सुमन विजय गुप्ता को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) से 3,300 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। उच्चतम न्यायालय ने धोखाधड़ी मामले का संज्ञान लेते हुए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जाने की अनुमति देने के बंबई उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


सुमन विजय गुप्ता गुप्ता उशदेव इंटरनेशनल लिमिटेड (यूआईएल) की अध्यक्ष हैं। प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा की पीठ ने गुरुवार को सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता की इस दलील पर गौर किया कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों का आर्थिक अपराधियों और धोखेबाजों को निजी उपक्रमों पर विदेश जाने की अनुमति देने का अनुभव खराब रहा है, क्योंकि वे शायद ही कभी अपनी अंडरटेकिंग्स पर कायम रहते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "वह एक कंपनी की चेयरपर्सन हैं जिसने 3,300 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। सीबीआई मामले की जांच कर रही है। ऋण को एनपीए (गैर-निष्पादित संपत्ति) घोषित किए जाने के बाद, उसने भारत की नागरिकता छोड़ दी और डोमिनिका की नागरिकता प्राप्त कर ली।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed