फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SBI clarified on the matter of not returning 164 crore to account holders said this by issuing statement

SBI News: खाताधारकों को 164 करोड़ रुपये न लौटाने के मामले पर एसबीआई ने दी सफाई, बयान जारी कर कही यह बात

Wed, 24 Nov 2021 10:44 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 24 Nov 2021 10:44 AM IST
सार

SBI Clarified on Returning 164 Crore Rupees: प्रधानमंत्री जन-धन योजना के खाताधारकों से डिजिटल भुगतान के एवज में वसूले गए 164 करोड़ रुपये न लौटाने के मामले में अब भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपनी सफाई दी है। 

विज्ञापन
SBI clarified on the matter of not returning 164 crore to account holders said this by issuing statement
state bank of india - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रधानमंत्री जन-धन योजना के खाताधारकों से डिजिटल भुगतान के एवज में वसूले गए 164 करोड़ रुपये न लौटाने के मामले में अब भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपनी सफाई दी है। एसबीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि डिजिटल ट्रांजैक्शन पर लिए गए शुल्क को वापस करने के मामले में हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि हम इस संबंध में सरकारी और नियामकीय संस्थाओं का पूरी तरह से पालन कर रहे हैं।

विज्ञापन


जानें क्या है यह पूरा मामला 
हाल ही में भारतीय स्टेट बैंक पर एक रिपोर्ट आई थी, जिसे लेकर प्रमुख सरकारी बैंक ने सफाई जारी की है। रिपोर्ट में कहा गया था कि बैंक ने अप्रैल, 2017 से लेकर दिसंबर, 2019 के दौरान प्रधानमंत्री जन-धन योजना के खाताधारकों से डिजिटल भुगतान के एवज में वसूले गए 164 करोड़ रुपये के अनुचित शुल्क को अभी तक लौटाया नहीं है।
विज्ञापन


सरकार ने दिया था वापसी का निर्देश
इस संबंध में सरकार की ओर से भारतीय स्टेट बैंक को यह वसूला गया शुल्क ग्राहकों को लौटाने का निर्देश दिया गया था, लेकिन हालिया जारी रिपोर्ट के मुताबिक, बैंक ने अभी तक बस 90 करोड़ का शुल्क ही वापस किया है, अभी 164 करोड़ रुपये की राशि लौटाई जानी बाकी है। गौरतलब है कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे की तरफ से जन-धन खाता योजना पर यह रिपोर्ट तैयार की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed