फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   savings in gold and silver ornaments exhibited decline in fy21 says sbi research data

Gold Saving : सोने-चांदी के आभूषणों में बचत से भारतीयों का मोह भंग, 5 साल से लगातार घट रही सेविंग

Wed, 02 Feb 2022 12:24 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 02 Feb 2022 12:24 PM IST
सार

Savings In Gold-Silver Jewelery Decline In FY21: वित्त वर्ष 2020-21 में सोना और चांदी के आभूषणों के रूप में घरेलू बचत पांच साल में सबसे कम दर्ज की गई है। एनएसओ और एसबीआई रिसर्च द्वारा जारी आंकड़ों को देखें तो महामारी के दौरान 2020-21 में सोने और चांदी के आभूषणों के रूप में घरेलू बचत घटकर 38,444 करोड़ रुपये रही, जो 2019-20 में 43,136 करोड़ रुपये रही थी।
 

विज्ञापन
savings in gold and silver ornaments exhibited decline in fy21 says sbi research data
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

भारत में सोने को निवेश और बचत का महत्वपूर्ण विकल्प माना जाता है, लेकिन अब भारतीय सोने-चांदी के आभूषणों में सेविंग करने से दूरी बना रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की रिसर्च में जो बात सामने आई है उसे देखकर तो यही कहा जा सकता है कि गोल्ड सेविंग के प्रति लोगों का मोह भंग होता जा रहा है। रिपोर्ट में कहा गया कि बीते 5 सालों के आंकड़े देखें तो गोल्ड सेविंग में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


बीते 5 सालों से लगातार आई कमी
वित्त वर्ष 2020-21 में सोना और चांदी के आभूषणों के रूप में घरेलू बचत पांच साल में सबसे कम दर्ज की गई है। एनएसओ और एसबीआई रिसर्च द्वारा जारी आंकड़ों को देखें तो पता चलता है कि कोरोना महामारी के दौरान वित्त वर्ष 2020-21 में सोने और चांदी के आभूषणों के रूप में घरेलू बचत घटकर 38,444 करोड़ रुपये रह गई। यह वित्त वर्ष 2019-20 में 43,136 करोड़ रुपये रही थी। इससे पिछले वर्षों की बात करें तो वित्त वर्ष 2018-19 में गोल्ड सेविंग घटकर 42,673 करोड़ रुपये रह गई थी, जो 2017-18 में 46,665 करोड़ रुपये थी। एसबीआई की रिसर्च के मुताबिक, गोल्ड सेविंग में आ रही गिरावट से भारतीयों के बचत से जुड़े व्यवहार में बदलाव के संकेत मिलते हैं। 
विज्ञापन


सोने को छोड़ यहां लगा रहे पैसा
रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय सोने और चांदी के आभूषणों में नहीं बल्कि अब फाइनेंसियल असेट्स के रूप में बचत का विकल्प चुन रहे हैं। सोमवार को जारी इकोनॉमिक सर्वे 2022 रिपोर्ट के मुताबिक भी भारतीय कैपिटल मार्केट में ज्यादा पैसा लगा रहे हैं। इक्विटी कैश सेगमेंट में रिटेल निवेशकों की संख्या में इजाफा हुआ है, एनएसई पर अप्रैल-अक्तूबर 2021 की अवधि के दौरान इंडिविजुअल निवेशकों का कुल टर्नओवर 39 फीसदी से बढ़कर 45 फीसदी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएसओ के डाटा पर एक नजर
बीती 31 जनवरी को जारी एनएसओ के डाटा से कोरोना महामारी के दौरान हाउसहोल्ड डेट यानी घरेलू कर्ज की कुछ ये कहानी बयां करती है। रिपोर्ट की मानें तो जहां वित्त वर्ष 2020-21 में कुल फाइनेंसियल सेविंग्स बढ़कर 7.1 लाख करोड़ रुपये (किसी वित्त वर्ष में सबसे ज्यादा) हो गई, वहीं कुल फाइनेंसियल लायबिलिटीज यानी देनदारियां सिर्फ 18,669 करोड़ रुपये बढ़ीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed