फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SAT stays Irdai order transferring Sahara India Life Insurance business to SBI Life

SAT: सहारा इंडिया लाइफ इंश्योरेंस को मिली राहत, कारोबार को एसबीआई लाइफ को सौंपने के इरडा के आदेश पर रोक

Wed, 14 Jun 2023 07:32 AM IST
गुलाम अहमद बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 14 Jun 2023 07:32 AM IST
सार

इरडा ने दो जून को सहारा इंडिया लाइफ की खस्ताहाल वित्तीय स्थिति को देखते हुए इसका पूरा कारोबार, अकाउंट बुक, बैंक खाते आदि एसबीआई लाइफ को ट्रांसफर करने के आदेश दिए थे। सहारा इंडिया ने अदालत में दलील दी कि पृथम दृष्टया इरडा का यह आदेश प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है।
 

विज्ञापन
SAT stays Irdai order transferring Sahara India Life Insurance business to SBI Life
irda - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) ने मंगलवार को सहारा समूह की फर्म की संपत्तियों और लगभग दो लाख पॉलिसी की देनदारियों को एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस को हस्तांतरित करने के प्रतिभूति नियामक इरडा के आदेश पर रोक लगा दी। इसे सहारा इंडिया लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के लिए बड़ी राहत बताया जा रहा है। मामले पर अगली सुनवाई तीन अगस्त को होगी। यह आदेश सहारा इंडिया लाइफ की ओर से भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) के आदेश के खिलाफ अपील दायर करने के बाद आया है।

विज्ञापन


इरडा ने दो जून को सहारा इंडिया लाइफ की खस्ताहाल वित्तीय स्थिति को देखते हुए इसका पूरा कारोबार, अकाउंट बुक, बैंक खाते आदि एसबीआई लाइफ को ट्रांसफर करने के आदेश दिए थे। सहारा इंडिया ने अदालत में दलील दी कि पृथम दृष्टया इरडा का यह आदेश प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है। सहारा इंडिया लाइफ अपने पॉलिसीधारकों के हितों की सुरक्षा के लिए हर संभव कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


गेहूं भंडारण के आदेश का पालन कराएं राज्य
इधर, केंद्र सरकार ने राज्यों को 12 जून के गेहूं भंडारण सीमा के आदेश का अनुपालन करने का निर्देश दिया है। राज्यों के खाद्य सचिवों के साथ बैठक में खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने कहा, अनुचित व्यापार व्यवहार पर अंकुश लगाने के लिए स्टॉक का खुलासा सुनिश्चित करें। केंद्र ने थोक विक्रेताओं, व्यापारियों आदि के लिए 31 मार्च, 2024 तक के लिए गेहूं की भंडारण सीमा लागू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अराइज भूमि की 11 संपत्तियां होंगी नीलाम
निवेशकों की रकम वसूलने के लिए सेबी अराइज भूमि की 11 संपत्तियां 14 जुलाई को नीलाम करेगा। इसका आरक्षित मूल्य 43 करोड़ रुपये है। ये संपत्तियां यूपी और महाराष्ट्र में हैं जिसमें जमीन और दुकान सहित अन्य हैं। कंपनी ने 2013-14 में निवेशकों से कृषि जमीन खरीदने के नाम पर 8 करोड़ रुपये जुटाई थी। पर, इसके लिए सेबी में पंजीकरण नहीं कराया था।


60 अरब डॉलर का होगा डीटुसी बाजार
देश का डायरेक्ट-2-कंज्यूमर (डी2सी)बाजार 2027 तक 60 अरब डॉलर का होगा, जो पिछले साल 12 अरब डॉलर का था। सलाहकार फर्म केपीएमजी ने कहा, 40 फीसदी सीएजीआर की दर से यह क्षेत्र बढ़ेगा। सिंपल के सीईओ नित्या शर्मा ने कहा, डी2सी ब्रांड की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हमने मर्चेंट फर्स्ट चेकआउट नेटवर्क तैयार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed