फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sales Of Manufacturing Companies reduced sharply in first quarter of fiscal year

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 41.1 फीसदी कम हुई विनिर्माण कंपनियों की बिक्री

Wed, 21 Oct 2020 02:51 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 21 Oct 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
Sales Of Manufacturing Companies reduced sharply in first quarter of fiscal year
विनिर्माण क्षेत्र - फोटो : pixabay

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के विश्लेषण के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निजी क्षेत्र की विनिर्माण कंपनियों की कुल बिक्री में साल दर साल आधार पर 41.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इससे कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के असर का पता चलता है।  

विज्ञापन


इस संदर्भ में रिजर्व बैंक ने कहा कि 2020-21 की पहली तिमाही के दौरान निजी क्षेत्र के प्रदर्शन को लेकर गैर-सरकारी गैर-वित्तीय 2,536 सूचीबद्ध कंपनियों के तिमाही परिणाम पर गौर किया गया। इसके मुताबिक, 'विनिर्माण क्षेत्र की 1,619 कंपनियों की कुल बिक्री 2020- 21 की पहली तिमाही में साल-दर-साल आधार पर 41.1 फीसदी घटी है। वहीं 2019-20 की चौथी तिमाही में इसमें 15.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। इससे महामारी के कारण लगाए गए लॉकडाउन के प्रभाव का पता चलता है।' 
विज्ञापन


औषधि कंपनियों के प्रदर्शन में वृद्धि
कंपनियों के प्रदर्शन में यह गिरावट व्यापक आधार वाली रही और विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में इसे देखा गया। केवल दवा एवं औषधि कंपनियों के प्रदर्शन में ही सालाना और तिमाही दर तिमाही आधार पर वृद्धि दर्ज की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गैर-आईटी सेवा कंपनियों के कामकाज में भी गिरावट
रिजर्व बैंक के मुताबिक गैर-आईटी सेवा कंपनियों के कामकाज में भी 41 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। केवल दूरसंचार कंपनियों को छोड़कर समूचे सेवा क्षेत्र में यह गिरावट देखी गई। इसके विपरीत सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की कंपनियों की बिक्री वृद्धि अप्रैल-जून तिमाही के दौरान सकारात्मक दायरे में रही और इसमें सालाना आधार पर 3.2 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। 


इसमें आगे कहा गया है कि व्यवसायिक गतिविधियां कम होने के कारण विनिर्माण और गैर-आईटी सेवा क्षेत्र की कंपनियों के परिचालन मुनाफे में गिरावट रही, जबकि आईटी कंपनियों का परिचालन लाभ इस दौरान 9.4 फीसदी बढ़ गया। कोविड-19 की वजह से भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड ने सूचीबद्ध कंपनियों के लिए चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल से जून) के वित्तीय परिणाम जमा कराने की समयसीमा को 15 सितंबर 2020 तक बढ़ा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed