फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sales of luxury houses worth more than Rs 1.5 crore doubled in Delhi-NCR

Real Estate: दिल्ली-एनसीआर में डेढ़ करोड़ से अधिक कीमत के लग्जरी मकानों की बिक्री दोगुनी, पढ़ें पूरी खबर

Mon, 30 Oct 2023 05:50 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 30 Oct 2023 05:50 AM IST
सार

रियल एस्टेट सलाहकार एनारॉक के मुताबिक, इस साल के पहले नौ महीनों में देश के सात प्रमुख शहरों में लग्जरी मकानों की बिक्री दोगुना से अधिक होकर 84,400 इकाई पहुंच गई। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 39,300 इकाई था। इस साल के पहले नौ माह में सात शहरों में कुल 3.49 लाख मकान बिके। 

विज्ञापन
Sales of luxury houses worth more than Rs 1.5 crore doubled in Delhi-NCR
File Photo

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में चालू कैलेंडर वर्ष के पहले नौ महीने जनवरी-सितंबर में 1.5 करोड़ रुपये अधिक कीमत के लग्जरी मकानों  की बिक्री दोगुनी होकर 13,630 इकाई पहुंच गई। पिछले साल की समान अवधि में दिल्ली-एनसीआर में 6,210 लग्जरी मकान बिके थे।

विज्ञापन

रियल एस्टेट सलाहकार एनारॉक के मुताबिक, इस साल के पहले नौ महीनों में देश के सात प्रमुख शहरों में लग्जरी मकानों की बिक्री दोगुना से अधिक होकर 84,400 इकाई पहुंच गई। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 39,300 इकाई था। इस साल के पहले नौ माह में सात शहरों में कुल 3.49 लाख मकान बिके। इसमें लग्जरी मकानों की हिस्सेदारी 24 फीसदी थी। 

विज्ञापन

इन शहरों में भी उछाल

  • हैदराबाद में लग्जरी मकानों की बिक्री तीन गुना होकर 13,630 इकाई।
  • बंगलूरू में बिक्री 3,810 से बढ़कर 9,220 इकाई पर पहुंच गई।
  • मुंबई महानगर क्षेत्र में बिक्री 74 फीसदी बढ़कर 36,130 इकाई पहुंच गई। 
  • पुणे में बिक्री 2,350 से लगभग तीन गुना होकर 6,850 इकाई पहुंची।
  • चेन्नई में बिक्री 1,370 से बढ़कर 3,330 इकाई पहुंच गई।
  • जनवरी-सितंबर में कोलकाता में लग्जरी मकानों की बिक्री 69 फीसदी बढ़कर 1,610 इकाई पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed