फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   sales of hand sanitizer is increasing due to CoronaVirus fear in India

कोरोनावायरस से बचने के लिए लोग खरीद रहे हैंड सैनिटाइजर, 255 फीसदी बढ़ी बिक्री

Wed, 04 Mar 2020 11:20 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 04 Mar 2020 11:20 AM IST
सार

चीन के वुहान प्रांत से शुरू हुए कोरोनावायरस ने भारत में दस्तक दे दी है। इसको लेकर सरकार अलर्ट है। 

विज्ञापन
sales of hand sanitizer is increasing due to CoronaVirus fear in India
कोरोनावायरस - फोटो : PTI

विस्तार

कुछ सावधानियां बरतकर इस जानलेवा वायरस की चपेट में आने से बचा जा सकता है। कोरोनावायरस को लेकर लोगों की बढ़ती चिंता के कारण देश में हैंड सैनिटाइजर की बिक्री में वृद्धि देखी जा रही है। 

विज्ञापन

255 फीसदी बढ़ी हैंड सैनिटाइजर की बिक्री

मंगलवार को रिटेल रिसर्च कंपनी कैनटर की एक रिपोर्ट से पता चला है कि इस साल हैंड सैनिटाइजर की बिक्री 255 फीसदी बढ़ी है। इसका आकलन पिछले साल 23 फरवरी तक चार सप्ताह के दौरान हुई बिक्री और इस साल इसी अवधि में हुई बिक्री की तुलना करके किया गया है। साथ ही रिपोर्ट इसके अनुसार, लिक्विड सोप की बिक्री सात फीसदी बढ़ी है और घरेलू सफाई उत्पादों की बिक्री में 10 फीसदी का इजाफा हुआ है।

विज्ञापन

भारत में छह पॉजिटिव केस 

बता दें कि देश में अब तक कोरोनावायरस के छह पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें तीन केरल के थे, जिन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया। तीन मरीज दिल्ली, जयपुर और तेलंगाना में मिले हैं, जिनका इलाज चल रहा है। वहीं, जयपुर में मिले इटली के संक्रमित मरीज की पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सभी की हालत फिलहाल स्थिर है। दिल्ली के संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए आगरा के एक ही परिवार के छह लोगों में कोरोनावायरस के लक्षण मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका में अब तक नौ लोगों की मौत 

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। वहीं 27 लोग इससे संक्रमित है और 236 लोगों को निगरानी में रखा गया है। मरने वालों में सबसे ज्यादा किंग काउंटी शहर से हैं यहां आठ लोगों की मौत हुई है।





चीन के वुहान यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में 138 कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों पर किए गए अध्ययन में सामने आया कि अधिक आयु के ऐसे लोग जो किसी स्वास्थ्य समस्या से परेशान हैं, उनमें इसके संक्रमित होने की आशंका ज्यादा होती है। लेकिन, युवा भी इससे संक्रमित हो सकते हैं और अन्य लोगों को संक्रमित कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed