फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Salary in India may increase over 9 percent this year hope of improvement in rural demand with stability

Good News on Salary: भारत में इस साल 9.2 फीसदी बढ़ सकता है वेतन, स्थिरता के साथ ग्रामीण मांग में सुधार की आशा

Thu, 20 Feb 2025 04:13 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 20 Feb 2025 04:13 AM IST
सार

45 उद्योगों की 1,400 से अधिक कंपनियों के अध्ययन से पता चलता है कि कंपनियों में नौकरी छोड़ने की दर अब कम हो रही है। 2022 के बाद से वेतन वृद्धि में गिरावट का चलन रहा है। इससे बचने के लिए कंपनियों ने तब वेतन में औसतन 10.6 फीसदी का इजाफा किया था।

विज्ञापन
Salary in India may increase over 9 percent this year hope of improvement in rural demand with stability
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैश्विक अनिश्चितता और विकास में नरमी के बीच भारत में इस साल वेतन में औसतन 9.2 प्रतिशत की वृद्धि होगी। पिछले साल यह 9.3 प्रतिशत थी। पेशेवर सेवा फर्म एओन पीएलसी ने कहा, भारत एक स्थिर विकास की गाथा के लिए तैयार है। 2025 में देश में वेतन वृद्धि स्थिर होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


45 उद्योगों की 1,400 से अधिक कंपनियों के अध्ययन से पता चलता है कि कंपनियों में नौकरी छोड़ने की दर अब कम हो रही है। 2022 के बाद से वेतन वृद्धि में गिरावट का चलन रहा है। इससे बचने के लिए कंपनियों ने तब वेतन में औसतन 10.6 फीसदी का इजाफा किया था। 2023 में 18.7 प्रतिशत और 2022 में 21.4 प्रतिशत कर्मचारियों ने संबंधित कंपनियों से इस्तीफा दिया था। हालांकि, 2024 में घटकर यह दर 17.7 प्रतिशत रह गई।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, अनुमानित वेतन वृद्धि में गिरावट का रुझान देशों के बीच तनाव और आर्थिक विकास, अमेरिकी व्यापार नीतियों के संभावित प्रभाव, मध्य पूर्व में संघर्ष और अन्य कारणों से हो सकता है। हालाँकि, भारत की आर्थिक संभावनाएं स्थिर बनी हुई हैं। ग्रामीण मांग में सुधार हो रहा है। निजी खपत में गति बनी हुई है। इंजीनियरिंग डिजाइन सेवाओं और ऑटो विनिर्माण में वेतन वृद्धि सबसे अधिक 10.2 प्रतिशत होगी। गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों में 10 प्रतिशत की वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed