{"_id":"6183878d740ec07da6619e80","slug":"saguna-vaid-has-joined-indigo-airlines-will-take-over-the-responsibility-of-this-post-from-first-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"Appointment: इंडिगो एयरलाइंस में शामिल हुईं सगुन वैद, एक दिसंबर से इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगी ","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Appointment: इंडिगो एयरलाइंस में शामिल हुईं सगुन वैद, एक दिसंबर से इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगी
Thu, 04 Nov 2021 12:44 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:44 PM IST
सार
इंडिगो एयरलाइंस ने सगुन वैद को अपना काउन्सेल जनरल नियुक्त किया है। वे एक दिसंबर से अपना पद संभालेंगी। इंडिगो ने अपने बयान में कहा कि सगुन नोकिया नेटवर्क से इंडिगो में शामिल हुई हैं।
विज्ञापन
इंडिगो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडिगो एयरलाइंस ने सगुन वैद को अपना काउन्सेल जनरल नियुक्त किया है। वे एक दिसंबर से अपना पद संभालेंगी। वैद इस पद पर प्रिया मेहरा की जगह लेंगी, जो कम लागत वाली वाहक अकासा एयर में कानूनी प्रमुख के रूप में शामिल हुई हैं।
विज्ञापन
नोकिया नेटवर्क से पहुंचीं इंडिगो
इंडिगो ने अपने बयान में कहा कि सगुन नोकिया नेटवर्क से इंडिगो में शामिल हुई हैं। नोकिया में वह भारत और एशिया प्रशांत और जापान (APJ) क्षेत्र के लिए कानूनी और अनुपालन की निदेशक और प्रमुख थीं। नोकिया से पहले, वैद जेनपैक्ट में एशिया के लिए एक दशक से अधिक समय तक उपाध्यक्ष और सामान्य सलाहकार रह चुकी हैं।
विज्ञापन
भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन है इंडिगो
इंडिगो भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन है। इसने सितंबर में 22.66 लाख यात्रियों को लेकर उड़ान भरी, जो कुल घरेलू विमानन उद्योग बाजार का 57.5 प्रतिशत हिस्सा है। इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोनोजॉय दत्ता ने कहा कि वैद का नोकिया में भौगोलिक क्षेत्रों में व्यवसायों को सलाह देने विस्तृत अनुभव इंडिगो के लिए बेहद मददगार साबित होगा।
विज्ञापन