फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Russia Ukraine war impact Crude oil continues to boil price reaches 117 dollar worries of Indians

रूस-यूक्रेन युद्ध का असर: कच्चे तेल में उबाल जारी, 117 डॉलर पर पहुंचा भाव, भारतीयों की बढ़ी चिंता

Thu, 03 Mar 2022 02:03 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 03 Mar 2022 02:03 PM IST
सार

Crude Oil Price Reaches 117 Dollar Per Barrel:  रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के चलते कच्चे तेल का दाम बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को इसमें तीन फीसदी से ज्यादा की तेजी आई और  इसका भाव 117 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। गौरतलब है कि ब्रेंट क्रूड के दाम में उबाल से भारतीयों की चिंता बढ़ गई है। 

विज्ञापन
Russia Ukraine war impact Crude oil continues to boil price reaches 117 dollar worries of Indians
कच्चा तेल - फोटो : pixabay

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच आठ दिनों से जारी जंग अब और तेज हो चुकी है। इसका सबसे ज्यादा कच्चे तेल पर पड़ता नजर आ रहा है। गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत एक दशक के शिखर पर जा पहुंची। जी हां, तीन फीसदी से ज्यादा की तेजी लेते हुए इसका भाव 117 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। गौरतलब है कि ब्रेंट क्रूड के दाम में उबाल से भारतीयों की चिंता बढ़ गई है। 

विज्ञापन


एक दशक के शिखर पर दाम
इस संबंध में आई एक हालिया रिपोर्ट की मानें तो ओपेक+ देशों ने कच्चे तेल का उत्पादन न बढ़ाने के फैसला किया है। यही कारण है कि कच्चे तेल की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। गुरुवार को जहां ब्रेंट क्रूड का दाम बढ़कर 117 डॉलर पर पहुंचा, वहीं दूसरी ओर डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 2.67 फीसदी की तेजी लेते हुए 113.6 डॉलर प्रति बैरल हो गई। ब्रेंट क्रूड का भाव 2011 के बाद सबसे ज्यादा है। 
विज्ञापन


नए साल में जबरदस्त उछाल
साल 2022 की शुरुआत के साथ ही कच्चे तेल की कीमतों मे तेज उछाल आता गया। बीते गुरुवार को ही अपने साल साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बेंट क्रूड का भाव 2014 के बाद पहली बार भाव 100 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गया था। बीते चार महीनों के दौरान इसमें लगातार तेजी आई है। आंकड़ों पर नजर डालें तो दिसंबर में ब्रेंट क्रूड का भाव 10.22 फीसदी, जनवरी में 17 फीसदी, फरवरी में 10.7 फीसदी और मार्च में अब तक 16 फीसदी से ज्यादा बए़ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में दिखेगा बड़ा असर
बता दें कि कच्चे तेल की कीमतों में आ रहे उछाल का सबसे ज्यादा असर भारत पर दिखाई देगा। इसके कारण देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में बड़ी तेजी आने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद भी देश में बीते चार महीनों से पेट्रोल-डीज के दाम स्थिर बने हुए हैं। हालांकि, इसके पीछे देश के पांच राज्यों में जारी विधानसभा चुनाव को कारण बताया जा रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 10 मार्च को चुनाव परिणाम सामने आने के बाद देश में इनकी कीमत बढ़ सकती है। 

नौ रुपये महंगा होगा पेट्रोल-डीजल
गुरुवार को आई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 7 मार्च को उत्तर प्रदेश में होने वाले आखिरी चरण के मतदान के तुरंत बाद पेट्रोल-डीजल महंगा किया जा सकता है। इसमें संभावना व्यक्त की गई है कि तेल विपणन कंपनियां 10 मार्च को पांच राज्यों के चुनाव परिणाम का एलान होने के बाद पेट्रोल-डीजल पर 9 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर सकती है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि तेल के दाम में होने वाली ये बढ़ोतरी एक बार में नहीं, थोड़ी-थोड़ी करके कई दिनों में की जा सकती है।


बुरे हो चुके यूक्रेन के हालात
गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध तेज हो चुका है। गुरुवार को संघर्ष के आठवें दिन तक युक्रेन के करीब 752 लोग अपनीरी जान गंवा चुके थे। इसके साथ ही रूसी सेना ने यूक्रेनी शहर खेरसॉन पर अपना कब्जा जमा लिया है। इसके साथ ही खरकीव और कीव में जंग के चलते हालात बेहद बुरे हैं। बता दे जापानी रिसर्च एजेंसी नोमुरा की हाल में आई रिपोर्ट में कहा गया था कि रूस-यूक्रेन युद्ध आगे खिंचता है तो इसके चलते एशिया में सबसे ज्यादा नुकसान भारत को होने वाला है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed